फरीदाबाद में शादीशुदा गर्लफ्रेंड चाकू से बॉयफ्रेंड का गला काटा, गिरफ्तार

On: August 2, 2026 2:41 AM
Follow Us:

Faridabad Crime News:किचन में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से काटा गला।
Faridabad Crime News:किचन में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से काटा गला।

शादी नहीं करने पर दिया वारदात को अंजाम
Faridaba Crime News, (मेरा हरियाणा), फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में एक शादीशुदा गर्लफ्रेंड द्वारा अपने बॉयफ्रेंड की चाकू से गला काट कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। हत्या के बाद युवती डेडबॉडी को कमरे में बंद फरार हो गई। पांच दिन डेडबॉडी कमरे में ही पड़ी रही। दुर्गंध उठने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि हत्या गर्लफ्रेंड ने की, जो मध्य प्रदेश की रहने वाली है। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के सहारे आरोपी गर्लफ्रेंड को अरेस्ट कर लिया।

यूपी का रहने वाला था युवक

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान सदाकत (36) निवासी गांव रामपुर शाहपर, जिला अलीगढ़, यूपी के रूप में हुई। वह पिछले कई सालों से फरीदाबाद में रह रहा था। वह ओमेक्स सोसाइटी में पेंटर का काम करता था। वह पहले से शादीशुदा था। पुलिस के मुताबिक, सदाकत की हत्या करने वाली आरोपी उसकी गर्लफ्रेंड ओमेक्स सोसाइटी में ही काम करती थी। उसकी शादी हो चुकी थी, लेकिन उसके पति ने उसको छोड़ा हुआ था। ओमेक्स सोसाइटी में ही दोनों की मुलाकात ई और दोनों के बीच में संबन्ध बन गए।

सदाकत पर शादी का दवाब बना रही थी महिला

पुलिस के मुताबिक दोनों कई महीनों से एक दूसरे के साथ संपर्क में थे। आरोपी महिला सदाकत पर शादी करने का दबाव बना रही थी। सदाकत महिला को बार-बार बहाना बनाकर बात को टाल रहा था। इसी को लेकर दोनों के बीच में कई बार झगड़ा भी हो चुका था। इसके बाद महिला ने सदाकत की हत्या का प्लान बनाया और उसको अपने कमरे पर बुला लिया।

हत्या करने के लिए कमरा किराए पर लिया

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला ने गांव अनंगपुर में हत्या से 15 दिन पहले ही कमरा किराए पर लिया था। इसकी वजह यह थी कि नई जगह होने पर उसे कोई पहचानेगा नहीं और वह हत्या करके फरार हो जाएगी। जब तक किसी को डेडबॉडी मिलेगी, वह दूर निकल चुकी होगी।

पहले सदाकत को पिलाई शराब, फिर हत्या की

पुलिस के मुताबिक, प्लानिंग के तहत, 25 जुलाई को उसने सदाकत को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद उसने सदाकत को शराब पिलाई। इसके बाद जब सदाकत को ज्यादा नशा हो गया तो उसने किचन में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से उसका गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद वह कमरे को बाहर से बंद करके फरार हो गई।

महिला 2 दिन के पुलिस रिमांड पर

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार मोबाइल सर्विलांस, कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी को अरेस्ट कर लिया। कोर्ट में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अभी इस केस में हत्या में प्रयुक्त हथियार, घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य तथा वारदात के सभी पहलुओं की गहन जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें: रोहतक में इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा के पूरे परिवार पर केस दर्ज

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now