वकील ने मकान मालकिन को मारी गोली, मकान का कब्जा लेने पहुंची थी महिला, पुलिस के सामने दिया वारदात को अंजाम

On: August 2, 2026 6:48 AM
Follow Us:

crime news

Haryana News: चंडीगढ़ में एक महिला को अपना मकान किराये पर लगाना भारी पड़ गया। मकान किराये पर लेने के बाद उसपर कब्जा करने वाले एडवोकेट ने मकान मालकिन को गोली मार दी। मकान मालकिन कोर्ट के आदेश के बाद मकान का कब्जा लेने पहुंची थी। इसी बीच एडवोकेट ने इस वारदात को अंजाम दिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के सामने मारी गोली

चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित गर्ल्स कॉलेज के सामने शनिवार दोपहर एक महिला अदालत के आदेश पर अपने मकान का कब्जा लेने पहुंची थी। इसी दौरान मकान पर कब्जा किए बैठे वकील ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पुलिसकर्मियों के सामने ही फायरिंग कर दी। गोली मकान मालकिन मनविंदर कौर को लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हिरासत में आरोपी

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों और फायरिंग की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

डीएसपी का बयान

इलाके के डीएसपी धीरज ने बताया कि एडवोकेट चड्ढा ने महिला से मकान पहले किराये पर लिया और बाद में उस पर कब्जा कर लिया था। आज मकान मालकिन अपने मकान का कब्जा लेने के लिए कोर्ट का ऑर्डर और कोर्ट का एक मेंबर अपने साथ लेकर आई थी। उनके साथ पुलिसकर्मी भी थे। ऑर्डर के मुताबिक, घर का ताला तोड़कर महिला को कब्जा दिलाना था। ताला टूटने के बाद जब महिला घर के अंदर जाने लगी, तो पीछे खिड़की से एडवोकेट ने गोली चला दी, जो सीधे महिला के सिर में लगी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now