Last Updated:
हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सूरत नगर में एक शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना का सबसे खौफनाक पहलू यह है कि जब संजीव फंदे पर झूल रहा था, तब उसकी पत्नी बचाने के लिए चीख-पुकार मचा रही थी और उनका 7 साल का मासूम बेटा इस पूरे खौफनाक मंजर को रिकॉर्ड किया था. वहीं, संजीव के परिवार वालों का आरोप है कि पत्नी ने हत्या कराई है.
गुरुग्राम में एमएनसी कंपनी के इंप्लॉई सुसाइड मामले नया मोड़.
गुरुग्राम: साइबर सिटी गुरुग्राम में 36 साल के शख्स की रविवार को फांसी लगाने वाले मामले में नया मोड़ आया है. पुलिस जांच में उनके 7 साल के बच्चे के मोबाइल में पिता के फांसी लगाने के दौरान का वीडियो मिला है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जब संजीव कुमार फांस लगा रहे थे, तभी पत्नी जोर-जोर से चिल्ला कर बचाने की गुहार लगा रही थी. वहीं, उनके अबोध बच्चे इस पूरे घटना का वीडियो बना लिया.
मरने वाले की शख्स की पहचान संजीव यादव के रूप में हुई है, जो एक मल्टीनेशनल कंपनी में एसोसिएट ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे. घटना के वक्त घर में केवल उसकी पत्नी और 7 साल का बेटा मौजूद थे. पुलिस को वह वीडियो मिला जो खुद मृतक के 7 साल के मासूम बेटे ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया था.
बेटा बनाता रहा वीडियो
पुलिस के अनुसार, संजीव यादव की मौत गुरुवार को हुई. पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि जब संजीव फंदे से लटक रहा था, उस वक्त पत्नी मनप्रीत कौर मदद के लिए चिल्ला रही थी और उनका 7 साल का मासूम बच्चा इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर रहा था. संजीव के फंदे पर लटकने के बाद मनप्रीत ने तुरंत अपने मायके वालों और संजीव के परिजनों को इस बात की सूचना दी.
परिजनों ने लगाया हत्या का सनसनीखेज आरोप
संजीव की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया. मृतक के पिता रामसेवक यादव और बहन किरण ने संजीव की पत्नी मनप्रीत पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का सीधा आरोप है कि संजीव ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या की गई है.
मृतक की बहन किरण ने जो मीडिया और पुलिस को बताया
तलाक का दबाव: संजीव काफी समय से मानसिक तनाव में था क्योंकि उसकी पत्नी मनप्रीत उससे तलाक मांग रही थी. दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था.
वजन बना हत्या का शक: किरण ने एक चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि संजीव का वजन 100 किलो से ज्यादा था. ऐसे में एक 100 किलो का भारी-भरकम इंसान खुद कैसे फंदा लगा सकता है? उन्होंने बेटे द्वारा बनाए गए वीडियो को भी बेहद संदिग्ध बताया है.
कंपनी में हुआ था प्यार, फिर हुई शादी
जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से पंजाब के अमृतसर का रहने वाला संजीव यादव गुरुग्राम की डेंसो कंपनी में काम करता था. यहीं उसकी मुलाकात अंबाला की रहने वाली मनप्रीत से हुई थी. दोनों के बीच प्यार हुआ और अप्रैल 2018 में दोनों ने शादी कर ली. साल 2019 में उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ, जिसके बाद मनप्रीत ने अपनी नौकरी छोड़ दी थी.
पुलिस हर एंगल से कर रही है जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए हैं. जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर (एसआई) महेंद्र सिंह ने बताया, ‘हमने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. हम इस मामले की हर एंगल से जांच कर रहे हैं. फिलहाल हमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत के असली कारणों का सटीक पता चल सकेगा. परिजनों के आरोपों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कानून के अनुसार आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी.’
About the Author

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …
और पढ़ें












