पुलिस ने दी सरेंडर की चेतावनी तो नशा तस्करों ने की फायरिंग, एक घायल

On: August 3, 2026 7:15 AM
Follow Us:

Haryana Crime News : पुलिस ने दी सरेंडर की चेतावनी तो नशा तस्करों ने की फायरिंग, एक घायल
Haryana Crime News : पुलिस ने दी सरेंडर की चेतावनी तो नशा तस्करों ने की फायरिंग, एक घायल

पुलिस ने घायल को गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने की कार्रवाई

Haryana Crime News (मेरा हरियाणा), कैथल : हरियाणा के जिले कैथल में पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ में एक नशा तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल तस्कर को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। यह कामयाबी जिला पुलिस के नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल को मिली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव फरल में सिरसा ब्रांच नहर के पास पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान तस्करों द्वारा पुलिस टीम पर हमला करने और भागने के प्रयास के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक तस्कर की टांग में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से आरोपियों को काबू कर लिया है।

 सिरसा ब्रांच नहर के समीप मुठभेड़

जानकारी के अनुसार, एंटी नारकोटिक सेल की टीम को गांव फरल के पास सिरसा ब्रांच नहर के समीप संदिग्ध नशा तस्करों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जब पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तस्करों को घेरने की कोशिश की, तो उन्होंने सरेंडर करने के बजाय पुलिस टीम पर हमला कर दिया और वहां से भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ और जवाबी कार्रवाई में मटौर गांव निवासी आरोपी संदीप की बाईं टांग में गोली लग गई।

गोली लगते ही आरोपी संदीप वहीं गिर पड़ा, जिसके बाद मुस्तैद पुलिस टीम ने उसे और उसके साथियों को तुरंत हिरासत में ले लिया। डीएसपी रमेश ने बताया कि नशा तस्करों ने पुलिस टीम को देखते ही भागने की नीयत से उन पर हमला कर दिया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी संदीप घायल हो गया। सभी आरोपियों को काबू कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई व गहन जांच जारी है।

नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा

डीएसपी रमेश ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नशा व नशा तस्करों को खत्म करने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह के संदिग्ध की जानकारी पुलिस के साथ साझा करें। जानकारी व सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगा। यदि जनता पुलिस को उसके अभियान में मदद करे तो हम आसानी से पूरे जिले से नशे को खत्म कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : बेअदबी कानून पर सरकार के जवाब से अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार असंतुष्ट, दो माह की और मोहलत

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

success story | painting story | business| पेंटिंग की दुनिया में कैसे बढ़ सकते हैं आगे? अंबाला की मानसी से सीखिए हुनर, एक डिजाइन से कमाए 50 हजार रुपये

Good News: 7084 करोड़ का एक्‍सप्रेसवे, द‍िल्‍ली-NCR के 5 शहरों की मौज, कैसे ये सुपर कॉरिडोर जाम को करेगा तमाम

चंडीगढ़ में राजा डी किंग ने iPhone 17 बांटे, इस बार ऑनलाइन लगाया लंगर, जिसने पूरी की ये खास शर्त, उसे ही मिले

125 साल से चली आ रही परंपरा फिर जीवंत, अंबाला में पांच हिंडोलों के साथ शुरू हुआ वामन द्वादशी मेला

गुरुग्राम में SPR-सोहना रोड के बीच बनेगा 900 मीटर का मिसिंग लिंक, 6 सेक्टरों को सीधी कनेक्टिविटी

हरियाणा में सीआईडी का इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, 5 लाख रुपये मांगे थे, ट्रांसपोर्टर ने एसीबी से की थी शिकायत