पलवल में 5KM तिरंगा यात्रा, खेल मंत्री गौरव गौतम के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब

On: August 13, 2026 7:29 PM
Follow Us:

Last Updated:

Palwal Tiranga Yatra News: पलवल में स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगा यात्रा निकाला गया. हरियाणा के खेल एवं युवा सशक्तिकरण मंत्री गौरव गौतम के नेतृत्व में शहर में 5 किलोमीटर लंबे और 10 फीट चौड़े विशाल तिरंगे के साथ एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. पूरे शहर में तकरीबन 20 जगहों पर फूलों की वर्षा की गई.

पलवल में 5KM तिरंगा यात्रा, खेल मंत्री गौरव गौतम के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाबZoom

5 किलोमीटर लंबा तिरंगे के साथ हरियाणा के खेल एवं युवा सशक्तिकरण मंत्री गौरव गौतम

पलवल: पूरे देश में हर घर तिरंगा यात्रा पूरे जोश के साथ मनाया जा रहा है. हरियाणा के पलवल में गुरुवार को तिरंगे की सम्मान में यात्रा निकाली गई. इसका नेतृत्व कर रहे थे हरियाणा के खेल एंव युवा सशक्तिकरण मंत्री गौरव गौतम. इस यात्रा की भव्यता बढ़ा रहा था 5 किलोमीटर लंबा तिरंगा. साथ ही इस यात्रा में शामिल लोगों के एक स्वर में वंदे मातरम और भारत माता की जय से पूरा इलाका गूंज उठा था.

इस भव्य तिरंगा यात्रा का विधिवत शुभारंभ सुबह पलवल पुलिस लाइन से हुआ. जैसे ही यह 5 किलोमीटर लंबा तिरंगा शहर की सड़कों पर आगे बढ़ा, हर तरफ सिर्फ ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष सुनाई देने लगे. सड़क के दोनों ओर खड़े लोग इस विशाल ध्वज को लहराते देख भावुक और गौरवान्वित हो उठे.

20 से अधिक स्थानों पर भव्य स्वागत
शहर में यात्रा के गुजरने वाले मार्गों पर करीब 20 स्थानों पर विशेष स्वागत शिविर लगाए गए थे. जहां स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, आरडब्ल्यूए और युवाओं ने यात्रा पर फूलों की बारिश कर उसका भव्य अभिनंदन किया.

हरियाणा के खेल एवं युवा सशक्तिकरण मंत्री गौरव गौतम

समाज के हर वर्ग ने निभाई भागीदारी
इस यात्रा की सबसे बड़ी खूबी इसमें उमड़ी जनभागीदारी रही. छोटे-छोटे स्कूली बच्चों से लेकर बुजुर्गों और मातृशक्ति (महिलाओं) तक ने पूरे उत्साह के साथ तिरंगे को सलामी दी. खेल मंत्री गौरव गौतम ने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का सर्वोच्च प्रतीक है. पलवल की जनता ने जिस उत्साह के साथ तिरंगे का सम्मान किया है, वह पूरे देश के लिए एकता, अखंडता और भाईचारे का एक कड़ा संदेश है. सोशल मीडिया पर भी 5 किलोमीटर लंबे इस तिरंगे की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Sukhbir Singh Badal Education: अमेरिका की यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं सुखबीर बादल, जानिए MBA की पढ़ाई से डिप्टी CM बनने तक की कहानी

करनाल में 30 लाख रुपये लूटे, स्कॉर्पियो सवारों ने किया हमला और फिर पैसे लेकर फरार

हिसार में डेयरी संचालक हत्याकांड में मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, क्या अब 10 दिन बाद होगा जीवन कुंडू का अंतिम संस्कार

हरियाणा में आज सोना-चांदी कितने रुपये? यहां देखें 13 अगस्त के ताजा रेट

चरखी दादरी गैंगवारः CIA टीम और मुख्य साजिशकर्ता अमरदीप के बीच एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गोली, आरोपी पर 21 केस दर्ज

Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: दिल्ली-UP से बिहार तक बारिश का तांडव, 16 राज्यों का फिर बिगड़ेगा मौसम, IMD का अलर्ट