COVID-19 Alert: हरियाणा में फिर लौटा कोरोना, अब इन ज़िलों में मिले नए केस, हो जाएं सावधान

On: May 23, 2025 1:56 AM
Follow Us:
COVID-19 Alert: हरियाणा में फिर लौटा कोरोना, अब इन ज़िलों में मिले नए केस, हो जाएं सावधान

COVID-19 Alert : देशभर में एक बार फिर कोरोना वायरस की वापसी देखने को मिल रही है। हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में 3 नए कोविड केस सामने आए हैं। इससे पहले तमिलनाडु, कर्नाटक और गुजरात जैसे राज्यों में भी नए मामलों की पुष्टि हो चुकी है।


हरियाणा: गुरुग्राम और फरीदाबाद में कोविड के 3 नए केस

गुरुग्राम में दो लोग संक्रमित मिले हैं –

  • एक 31 वर्षीय महिला जो हाल ही में मुंबई से लौटी थी

  • एक 62 वर्षीय पुरुष

फरीदाबाद के पल्ला क्षेत्र सेहतपुर का एक 28 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है, जिसने सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली में जांच करवाई थी।

तीनों मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और स्वास्थ्य विभाग उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान कर रहा है।


कौन सा वैरिएंट है जिम्मेदार?

इस बार कोविड संक्रमण के पीछे ओमिक्रोन के सब-वेरिएंट्स JN1, LF7 और NB1.8 को जिम्मेदार माना जा रहा है। यह वैरिएंट पहले की तुलना में तेजी से फैलने वाला और लक्षणों में बदलाव लाने वाला माना जा रहा है।


सरकारी एडवाइजरी: फिर लौटा मास्क, जारी हुई नई गाइडलाइन

➡ स्वास्थ्य विभाग ने कोविड मामलों को देखते हुए नई एडवाइजरी जारी की है:

  • मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है

  • सार्वजनिक स्थलों पर सैनिटाइजर का उपयोग करें

  • भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचें

  • बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह


देशभर का कोरोना अपडेट (COVID-19 Cases in India)

➡ देश में इस समय कुल 257 से अधिक सक्रिय कोविड मामले हैं।


लक्षणों को नजरअंदाज न करें:

डॉक्टरों के अनुसार, अगर ये लक्षण हों तो तुरंत जांच करवाएं –

  • 4-5 दिन तक लगातार बुखार

  • गले में खराश, खांसी

  • सांस लेने में तकलीफ

  • शरीर में दर्द, थकान

  • ऑक्सीजन स्तर में गिरावट


हालांकि संख्या कम है, लेकिन कोविड का खतरा अभी टला नहीं है। मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और लक्षण दिखते ही जांच जरूर करवाएं।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, अगले 48 घंटे 19 राज्यों में आफत बनेगी बारिश, IMD ने किया अलर्ट

Babita Phogat News: बबीता फोगाट के घर गूंजी किलकारी, शिवरात्रि पर बेटी को दिया जन्म, बताया पार्वती का स्वरूप | Sports

Haryana News: भूपिंदर सिंह हुड्डा का सरकार पर हमला, HKRN से लेकर कानून व्यवस्था और खाद संकट तक उठाए सवाल

‘मम्मी को बोल देना, आज बहुत मारा है…आगे से ऐसे किया तो गायब कर दूंगी’, फरीदाबाद में 11 साल के बच्चे से टीचर की हैवानियत

Animal Husbandry : बरसात में सिर्फ वैक्सीन से नहीं रुकेगा लंपी रोग, पशुपालकों को करना होगा ये काम

कंधे पर कांवड़, दिल में भोले की भक्ति… हरियाणा के फरीदाबाद में नन्हे कांवड़िए की भक्ति ने किया भावुक