Haryana News: शिक्षा मंत्री ने स्कूल का किया औचक निरीक्षण; व्यवस्थाओं का लिया जायजा, विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद

On: August 19, 2026 10:41 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने और धरातलीय स्थिति को मजबूत करने के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। इसी कड़ी में बुधवार को शिक्षा मंत्री ने सोनीपत जिले के गन्नौर क्षेत्र के दातौली गांव स्थित पीएम श्री जीजीएसएसएस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल परिसर की साफ-सफाई, बुनियादी सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री ने न केवल भौतिक व्यवस्थाओं को जांचा, बल्कि कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद भी स्थापित किया। उन्होंने छात्रों से पढ़ाई के स्तर, शिक्षकों की उपस्थिति, पठन-पाठन की सामग्री और स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं को लेकर खुलकर बात की। मंत्री ने विद्यार्थियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्रों की हर जरूरत और समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।

धरातल पर उतरकर व्यवस्थाएं जांचने की अनूठी पहल

प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार देखने को मिल रहा है जब कोई शिक्षा मंत्री स्वयं ग्राउंड स्तर पर उतरकर सरकारी स्कूलों और कॉलेजों की व्यवस्थाओं की सीधी मॉनिटरिंग कर रहा है। मंत्री महीपाल ढांडा का मानना है कि केवल कार्यालयों में बैठकर नीतियां बनाने से जमीनी बदलाव संभव नहीं है, बल्कि उसके लिए खुद मौके पर जाकर कमियों को देखना और सुधार करना आवश्यक है। उनके इस आक्रामक और संवेदनशील कार्यशैली की आम जनमानस और अभिभावकों के बीच सराहना हो रही है।

11 दिनों में कई शिक्षण संस्थानों का कर चुके हैं निरीक्षण

शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का यह अभियान लगातार जारी है। पिछले 11 दिनों के भीतर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा कई प्रमुख शिक्षण संस्थानों का औचक दौरा कर चुके हैं। इससे पहले वे पंचकूला के राजकीय कॉलेज, बसताड़ा के राजकीय महिला कॉलेज, पानीपत के सेक्टर-18 स्थित राजकीय कॉलेज और पानीपत के निजामपुर गांव स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल का भी गहन निरीक्षण कर चुके हैं।

शिक्षकों और अधिकारियों को दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकारी शिक्षण संस्थानों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अध्यापकों को निष्ठापूर्वक पढ़ाने और स्कूलों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों व कॉलेजों में ऐसा माहौल तैयार करना है, जिससे गरीब से गरीब बच्चे को भी गुणवत्तापूर्ण और विश्वस्तरीय शिक्षा मिल सके।     

वादा खिलाफी के आरोपों से घिरी हरियाणा सरकार कर्मचारी संगठनों 87689 Also read: Haryana News: 11 महीने से वेतन को तरसे कर्मचारी, वादा खिलाफी के आरोपों से घिरी हरियाणा सरकार,कर्मचारी संगठनों ने खोला मोर्चा   

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News:आयुष विभाग द्वारा 18 अस्पतालों को किया एम्पैनल्ड, आरती राव बोलीं- चिकित्सा प्रणालियों को दे रहे बढ़ावा

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, सीआईए-1 की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल, 7 राउंड हुई फायरिंग

Haryana News: हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों को बड़ा तोहफा, पुलिस समेत 6 विभागों में 20% तक आरक्षण

Haryana News: कैथल में दिनदहाड़े चाकूबाजी का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस ने 16 घंटे में किया गिरफ्तार

हरियाणा के रोहतक में चलती कार बनी आग का गोला, वाहन में सवार थे एक ही परिवार के 5 लोग

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली; आरोपी गिरफ्तार