Haryana News: हरियाणा को मिला नया एडवोकेट जनरल, सीनियर एडवोकेट पवन कुमार मुटनेजा की नियुक्ति

On: August 22, 2026 11:02 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के नए एडवोकेट जनरल (AG) की नियुक्ति कर दी है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता पवन कुमार मुटनेजा को हरियाणा का नया एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के साथ ही प्रदेश के शीर्ष कानूनी पद को लेकर चल रही प्रक्रिया पूरी हो गई है।

AG appointment oC page 0001 87925 01

पवन कुमार मुटनेजा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट हैं और लंबे समय से न्यायिक एवं संवैधानिक मामलों में पैरवी करते रहे हैं। अब वह हरियाणा सरकार की ओर से हाईकोर्ट में प्रमुख कानूनी मामलों की पैरवी और सरकार को कानूनी सलाह देने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

दरअसल, हरियाणा के तत्कालीन एडवोकेट जनरल प्रविंद्रा चौहान ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एडिशनल जज नियुक्त किए जाने के बाद एडवोकेट जनरल के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद प्रदेश में नए एजी की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हुई थी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now