‘आगे नहीं जाने दूंगा’, हांसी BJP जिलाध्यक्ष की गाड़ी के आगे बाइक अड़ाई, गांव चैनत में युवकों ने रास्ता रोका, शोक जताने आए थे

On: August 24, 2026 9:42 AM
Follow Us:

Last Updated:

Hansi News: हरियाणा के हांसी के चैनत गांव में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक सैनी का विरोध हुआ. शोक जताने पहुंचे सैनी की गाड़ी रोकी गई, बदसलूकी का आरोप है. घटना का वीडियो भी सामने आया. नेता जी युवक से बातचीत करते हुए उसे समझाने का प्रयास करते हैं.

ख़बरें फटाफट

‘आगे नहीं जाने दूंगा’, हांसी BJP जिलाध्यक्ष की गाड़ी के आगे बाइक अड़ाईZoom

Hansi News: घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है.

हांसी. हरियाणा के  हांसी के नजदीकी गांव चैनत में रविवार को शोक जताने पहुंचे भाजपा के हांसी जिला अध्यक्ष अशोक सैनी की गाड़ी का कुछ युवकों ने विरोध किया. आरोप है कि बाइक गाड़ी के आगे अड़ाकर रास्ता रोका गया और अशोक सैनी व उनके साथ मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी की गई. घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है.

अशोक सैनी के अनुसार, वह तीन परिवारों में शोक व्यक्त करने गांव पहुंचे थे. वापस लौटते समय गांव की गली में बाइक सवार दो युवकों ने उनकी गाड़ी रोक ली. वीडियो में विरोध कर रहा युवक गाड़ी के ड्राइवर को भी नीचे उतरने के लिए कहता दिखाई देता है. इस पर अशोक सैनी खुद गाड़ी से नीचे उतरते हैं और ड्राइवर को नीचे आने से मना कर देते हैं. इसके बाद वह स्वयं युवक से बातचीत करते हुए उसे समझाने का प्रयास करते हैं.

वीडियो में युवक गांव के ही एक व्यक्ति से बातचीत करते हुए कहता है कि “धरने के समय आप भाजपा का विरोध कर रहे थे, अब भाजपा के लोगों को गांव में लेकर आ रहे हो.” इस पर ग्रामीण भाजपा के समर्थन में “भाजपा जिंदाबाद” के नारे लगाता है और कहता है कि किसी के दुख में शामिल होने के लिए गांव में आना कोई गलत बात नहीं है. अशोक सैनी ने फोन पर बताया कि गांव से निकलने के बाद हांसी-बरवाला रोड पर भी युवकों ने बाइक गाड़ी के आगे अड़ाकर रास्ता रोका. समझाने के बावजूद युवक बहस और बदसलूकी करते रहे.

धरना चला था

गौरतलब है कि चैनत गांव में भाखड़ा नहर से पानी के लिए टी-कनेक्शन की मांग को लेकर करीब 60 दिन तक धरना चला था. बाद में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और कैबिनेट मंत्री के हस्तक्षेप से ग्रामीणों की मांग मंजूर हुई थी. आंदोलन के दौरान गांव में भाजपा के प्रति नाराजगी देखने को मिली थी.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now