Gold Silver Price 5 September 2026: सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए 5 सितंबर 2026 का दिन अहम है। घरेलू बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। हरियाणा में 24 कैरेट सोने की कीमत आज 1,56,820 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,43,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में शनिवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 1,41,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था। स्थानीय टैक्स, ज्वेलर के मार्जिन, मेकिंग चार्ज और अन्य लागत के कारण दुकान पर मिलने वाला अंतिम भाव बदल सकता है। ऐसे में सोना-चांदी खरीदने से पहले आप लेटेस्ट रेट्स जरूर जान लें।
हरियाणा में सोना हुआ महंगा | Haryana Gold Rate Today
5 सितंबर 2026 को हरियाणा में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,820 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले सोने का भाव 1,55,510 रुपये था। एक दिन में 24 कैरेट सोना 1,310 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,43,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 4 सितंबर को यह दर 1,42,560 रुपये थी। इस तरह 22 कैरेट सोने में भी 1,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई है। शनिवार को हरियाणा में 24 कैरेट सोने का रेट सितंबर के अब तक के स्तरों में सबसे ऊपर है। महीने की शुरुआत में 24 कैरेट सोना 1,56,790 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि 3 सितंबर को यह 1,52,160 रुपये तक पहुंच गया था। हरियाणा के अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी की कीमतों में थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है। यह बदलाव स्थानीय बाजार के कारण होता है।
हरियाणा में क्या है चांदी का रेट | Haryana Silver Rate Today
हरियाणा में चांदी की कीमत भी शहर और स्थानीय बाजार के अनुसार अलग हो सकती है। गुरुग्राम में 5 सितंबर को चांदी का भाव 267 रुपये प्रति ग्राम, 2,669 रुपये प्रति 10 ग्राम, 26,690 रुपये प्रति 100 ग्राम और 2,66,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। अन्य शहरों में चांदी की कीमतों में थोड़ा बदलाव हो सकता है। इसलिए अगर आप चांदी खरीदने का सोच रहे हैं, तो अपने शहर के रेट एक बार जरूर चेक कर लें।
हिमाचल प्रदेश में सोने का भाव | Himachal Pradesh Gold Rate Today
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में 5 सितंबर 2026 को शिमला में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,910 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं 22 कैरेट सोना 1,41,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,238 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस लिहाज से देखा जाए, तो शनिवार को सोने की कीमत में 1,328 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। हिमाचल के अन्य शहरों में भी सोने के भाव में थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है।
हिमाचल प्रदेश में क्या है चांदी का भाव | Himachal Pradesh Silver Rate Today
हिमाचल प्रदेश में चांदी की कीमत भी स्थानीय बाजार के हिसाब से बदल सकती है। राजधानी शिमला में 5 सितंबर 2026 को चांदी का रेट 255 रुपये प्रति ग्राम है। इस हिसाब से देखें, तो 10 ग्राम चांदी 2550 और 100 ग्राम चांदी 25500 रुपये की है। 1 किलो चांदी की कीमत करीब 2.55 लाख रुपये है। हालांकि अन्य शहरों के अनुसार चांदी की कीमतों में भी थोड़ा बहुत बदलाव देखने को मिल सकता है।














