Last Updated:
Gurugram Murder: हरियाणा के गुरुग्राम में हत्या का बदला लेने के लिए तीन युवकों ने उसे पिता की हत्या कर दी. योजना बनाकर मोटरसाइकिल पर आए तीन हमलावरों ने संबंधित व्यक्ति के बजाय उसके पिता की ही गोली मारकर हत्या कर दी. युवक जेल में बंद है और उस पर हत्या का आरोप है.
गुरुग्राम में पिता की हत्या. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम में एक किशोर की कथित हत्या का बदला लेने की योजना बनाकर मोटरसाइकिल पर आए तीन हमलावरों ने संबंधित व्यक्ति के बजाय उसके पिता की ही गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह करीब 9:15 बजे उस वक्त हुई, जब बसई गांव निवासी महेंद्र (40) अपने बेटे साहिल के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहे थे.
पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने कथित तौर पर उन्हें रोका, जिसके बाद उनमें से एक ने पिस्तौल निकालकर महेंद्र के पेट में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. पुलिस ने बताया कि महेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस के अनुसार, घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. साहिल ने आरोप लगाया कि हमलावर उसे निशाना बनाने आए थे, लेकिन उसके पिता महेंद्र को ही गोली मार दी.
साहिल ने कहा, ‘‘जनवरी 2025 से मेरे परिवार और आरोपियों के बीच दुश्मनी जारी है. इस घटना में देव, बंटी और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं. इनमें से एक ने अपना चेहरा ढक रखा था.’’ पुलिस ने बताया कि जनवरी 2025 में ‘बडी’ नामक एक किशोर की हत्या कर दी गई थी और उसका शव द्वारका के पास मिला था. उसने बताया कि महेंद्र का दूसरा बेटा प्रियांशु इस मामले में आरोपी है और फिलहाल जेल में बंद है. साहिल ने आरोप लगाया कि ‘बडी’ के साथियों ने बदले की भावना से इस गोलीबारी को अंजाम दिया.
दोनों गुटों में आपसी रंजिश
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) वाई. वी. आर. शशि शेखर ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह घटना आपसी रंजिश के कारण हुई. कुछ आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.’’ पुलिस ने सेक्टर-9ए थाने में मामला दर्ज कर लिया है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. डीसीपी ने कहा, ‘‘आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.’’
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें













