Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में खौफनाक वारदात! 6 साल की बच्ची की हत्या, हाथ बांधकर पानी में डुबोने का आरोप

On: September 18, 2026 6:41 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में छह साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना तिहाड़ मोड़ के पास की बताई जा रही है। आरोप है कि बच्ची के हाथ बांधकर उसे पानी में डुबो दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस में एफएसएल की टीम ने वारदात स्थल से नमूने एकत्रित  कर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव ग्रह में रखवाया है।

जानकारी के अनुसार छतरपुर की रहने वाली छह वर्षीय बच्ची अपने परिजनों के साथ तिहाड़ मोड़ के आसपास रह रही थी। आरोप है कि आरोपी युवक बच्ची को अपने साथ ले गया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद उसे पानी में डुबो दिया। परिजनों के मुताबिक बच्ची के हाथ बांधे गए थे। घटना के बाद बच्ची को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वारदात की सूचना मिलने के बाद आपातकालीन वाहन सेवा की टीम मौके पर पहुंची और एक युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान करीब अठारह वर्षीय सुमित के रूप में हुई है, जो करनाल जिले के बड़छत गांव का रहने वाला बताया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे की हालत में था।

पुलिस हिरासत में आरोपी

सूचना मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त और थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बच्ची के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और कथित दुष्कर्म की पुष्टि के लिए चिकित्सकीय जांच भी कराई जा रही है। पुलिस  मीडिया के सामने मामले को लेकर कुछ बोलने से परहेज कर रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana news: शाहाबाद में तेज रफ्तार डंपर ने 25 वर्षीय युवती को कुचला, मौत के बाद परिजनों ने किया सड़क जाम का प्रयास

Haryana News: संत बाबा ईशर सिंह जी की 51वीं बरसीं पर पिहोवा पहुंचे CM सैनी, सेवा-सिमरन का दिया संदेश

Uttarakhand News: 2.67 लाख विद्यार्थियों की आवाज अब पहुंचेगी CM धामी तक, 140 युवाओं से सीधा संवाद

Gurugram Road Accident: गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार ने 4 मजदूरों को रौंदा; 2 की मौत

Haryana News: सोनीपत में दुष्यंत चौटाला का सैनी पर हमला, पंजाब दौरे और किसान मुद्दे पर सरकार को घेरा

17 सितंबर को घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, आइये, एक दीया प्रधानमंत्री के लिए जलाएं और एक संकल्प देश के लिए लें, मुख्यमंत्री ने किया आह्वान