गुरुग्राम में रफ्तार का कहरः द्वारका एक्सप्रेसवे पर 20 साल के छात्र की कार ने 4 को रौंदा, 2 लोगों की मौत

On: September 17, 2026 10:40 AM
Follow Us:

Last Updated:

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई, 2 घायल हैं. दिल्ली से आ रही अनियंत्रित कार ने मजदूरों को कुचला. कार चालक वेदान खन्ना भी घायल है.

ख़बरें फटाफट

गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर छात्र ने कार से 4 लोगों को रौंदा, 2 की मौतZoom

गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर श्रीराम चौक के पास गुरुवार को भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत.

गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर श्रीराम चौक के पास गुरुवार को भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. दिल्ली की तरफ से आ रही अनियंत्रित कार ने ग्रीन बेल्ट के पास खड़े चार मजदूरों को कुचल दिया, जिसमें 2 मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और 2 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं.

जानकारी के अनुसार, हादसे में कार चालक भी गंभीर रूप से चोटिल हुआ है.  व्यस्त एक्सप्रेसवे पर काम के दौरान सुरक्षा और बैरिकेडिंग के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे. शुरुआती जांच में सामने आया कि बिना चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा घेरे के काम कराया जा रहा था.

हादसे में घायल मजदूरों और कार चालक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया और पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामला दर्ज किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.0

बताया जा रहा है कि 20 साल का छात्र कार चला रहा था और उसकी पहचान वेदान खन्ना के रूप में हुई है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया है.  उधर, मृतकों की पहचान बुलंदशहर निवासी बिजेंद्र और पप्पू सिंह के रूप में हुई है.घायल सतीश चंद और राम कुमार अस्पताल में भर्ती है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हांसी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या, पार्टनर गिरफ्तार, सात साल की बेटी घायल

जेवर एयरपोर्ट के जमीन अधिग्रहण के बाद अब तक नहीं मिला मुआवजा, आरपार के मूड़ में किसान, 26 दिन से चल रहा धरना

दिल्ली-NCR में गैंग चलाने वाले दो बदमाशों का फरीदाबाद में पुलिस ने किया एनकाउंटर, दोनों के पैर में लगी गोली

हरियाणा के बहादुरगढ़ युवक की हत्या, सरकारी स्कूल के कमरे में मिला शव, शाम को घर से निकला था नीरज, सुबह मिली लाश

गुरुग्राम हिट एंड रन केस में बड़ा एक्शन, जांच के लिए SIT गठित, ACP महिला अपराध करेंगी नेतृत्व

पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिव्यांगजनों को खास तोहफा, मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर बांटेंगे इलेक्ट्रिक स्कूटी