पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिव्यांगजनों को खास तोहफा, मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर बांटेंगे इलेक्ट्रिक स्कूटी

On: September 16, 2026 10:31 PM
Follow Us:

Last Updated:

PM Modi Birthday Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दिव्यांगजनों के लिए खास पहल की जा रही है. 17 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर चयनित दिव्यांगजनों को इलेक्ट्रिक स्कूटी बांटेंगे.

PM मोदी के बर्थडे पर दिव्यांगजनों को तोहफा, मंत्री कृष्ण पाल बांटेंगे ई-स्कूटीZoom

पीएम मोदी जन्मदिन.

फरीदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर दिव्यांगजनों के लिए खास पहल की जा रही है. 17 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के चयनित दिव्यांग लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी. केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदान करेंगे. इसका मकसद दिव्यांगजनों के रोजमर्रा के आने-जाने को आसान बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करना है.

कार्यक्रम का आयोजन 17 सितंबर को मथुरा रोड स्थित रुद्र बैंक्वेट में किया जाएगा. इस पहल के जरिए ऐसे लोगों को अपने जरूरी कामों के लिए आने-जाने में सुविधा मिलेगी, जिन्हें रोजाना सफर में ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है. आयोजकों के मुताबिक, फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में पहली बार इतने बड़े स्तर पर दिव्यांगजनों को इलेक्ट्रिक स्कूटी देने की पहल की जा रही है. सेवा संकल्प अभियान के तहत इसे जनसेवा से जोड़कर देखा जा रहा है.

कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि दिव्यांगजनों को इलेक्ट्रिक स्कूटी मिलने से उनके रोजमर्रा के काम आसान होंगे और उन्हें अपने काम के लिए दूसरों पर कम निर्भर रहना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि अभियान के तहत इसी महीने जनसेवा और लोगों के कल्याण से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देश के अलग-अलग हिस्सों में भी सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

गुजरात में 76,000 दीप जलाने, पौधरोपण और दूसरे सामाजिक कार्यक्रमों की तैयारी की गई है. वहीं वडनगर और वाराणसी के बीच सेवा संकल्प बाइक यात्रा भी निकाली जाएगी. इस तरह जन्मदिन के मौके पर होने वाले कार्यक्रमों में उत्सव के साथ समाज के अलग-अलग वर्गों तक मदद पहुंचाने पर भी जोर दिया जा रहा है.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now