Photos of siya | Gurugram Hit and Run

On: September 16, 2026 6:18 AM
Follow Us:

Last Updated:

Gurugram Hit and Run : गोल्फ कोर्स रोड पर हिट एंड रन का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. लगातार नए-नए पहलू सामने आ रहे हैं. जहां महिला बाइक राइडर ने आरोप लगाया है कि एक कार उनके पीछे लग गई. उन्होंने कार चालक से दूरी बनाए रखने को कहा, लेकिन इसके बाद भी कार उनके पीछे आती रही. इसके बाद उनकी बाइक में टक्कर मारकर भाग गए. मगर, वहीं कार मालिक मनीष का कहना है कि उसने कार अपने दोस्त को दी थी. अब सच क्या है यह जांच के बाद ही सामने आएगा. फिलहाल महिला बाइक राइडर सिया के पिता रोशन चौहान ने गुरुग्राम सेक्टर 56 पुलिस थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी. इसके बाद कार चलाने वाले कल्याण को गिरफ्तार कर लिया गया है. आइए जानते हैं आखिर कौन हैं सिया? आप से क्या कनेक्शन हैं? क्या है पूरा मामला? 

सोशल मीडिया पर शिवानी चौहान सिया या सिया (Siya/Sia) के नाम से पहचानी जाती है. उनका इंस्टाग्राम हैंडल @rebelwheels_sia_ बताया जा रहा है. वह गुरुग्राम की रहने वाली मोटरसाइकिल राइडर हैं और स्पोर्ट्स बाइक चलाती हैं. उनके इंस्टा पोस्ट से पता चलता है कि वह कितनी अच्छी बाइक चलाती हैं.

गोल्फ कोर्स रोड पर हादसे का शिकार हुई महिला बाइक राइडर शिवानी चौहान ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया हुआ है. वह ग्रेजुएट कर चुकी हैं.

इतना ही नहीं सिया कालका जी से आम आदमी पार्टी से निगम का चुनाव लड़ चुकी हैं. कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में उनकी अच्छी खासी पकड़ है. ये जानकारी उनके पिता रोशन चौहान ने दी है. कार सवार ने उस वक्त टक्कर मारी थी जब वो अपने बाइकिंग ग्रुप के साथ राइड कर रही थीं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स की यह घटना रविवार की है. सिया अपने दोस्त के साथ राइड पर निकली थीं. इस दौरान एक सफेद रंग की कार ने उनका पीछा किया और उन्हें रोकने की कोशिश की. जब महिला राइडर ने अपनी बाइक की स्पीड़ बढ़ाई तो आरोपी ने कुछ उन्हें कहा भी और फिर एक दम से पीछे आकर बाइक को कट मारते हुए टक्कर मार दी, जिससे महिला राइडर गिर गई. हालांकि, बाद में सिया के दोस्त ने उसे रेड लाइट पर रोका तो कार चालक कल्याण मौके से भाग गया.

टक्कर लगते ही सिया बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी बाइक भी कुछ मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई. हादसे के बाद कार चालक मौके पर रुकने के बजाय वहां से फरार हो गया. घटना के बाद सिया को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

इस घटना का वीडियो सिया की बाइक पर लगे एक्शन कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. फुटेज में कार को बाइकर्स के पीछे आते और फिर सिया की बाइक की ओर बढ़ते देखा जा सकता है. वायरल वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. 

इधर, मामला सामने आने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने वायरल वीडियो का सुओ-मोटो संज्ञान लिया और एफआईआर दर्ज की है. पुलिस वायरल फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है. आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है. पुलिस ने सड़क पर रैश ड्राइविंग, रोड रेज और लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली घटनाओं पर कार्रवाई की बात कही है.

शिवानी चौहान के पिता रोशन चौहान ये भी बताया कि पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं और वो अपना काम कर रही हैं. आग्रह करता हूं कि पुलिस सख्ती के साथ अपना काम करे. उन्होंने कहा कि मेरी बेटी ने मुझे बताया नहीं था. वास्तव में वो घबरा गई थी. मुझे भी मीडिया के माध्यम से इस बारे में पता चला. बच्चे तो गाड़ी चलाते ही हैं. स्कूटी बगैरह तो वो चलाते ही रहते हैं. मैं इस बात से संतुष्ट हूं कि पुलिस ने मामले का बहुत तेजी से संज्ञान लिया और उस व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की. उन्होंने हमारा इंतजार नहीं किया, बहुत अच्छा काम किया.

उधर, गुरुग्राम गोल्फ कोर्स हादसे में कार मालिक मनीष का बयान भी आया है. उन्होंने स्वीकार किया है कि जिस गाड़ी से लड़की को टक्कर मारी गई, वो उसकी ही है. लेकिन मनीष का कहना है कि दो दिन पहले ही उसका दोस्त कल्याण बैंसला कार लेकर गया था. घटना के बाद जब उसे फोन किया तो उसने फोन भी नहीं उठाया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

शराब, दोस्ती और फिर खूनी खेल, सोनीपत में यारों की महफिल में युवक का कत्ल, 4 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

‘2 साल पहले गिट्टी डालकर भूले’, 20 गांवों को जोड़ने वाली फरीदाबाद की ये सड़क इतनी खराब

हाथ में पट्टी लेकिन चेहरे पर कोई पछतावा नहीं, गुरुग्राम हिट एंड रन करने वाले आरोपी की कस्टडी में पहली तस्वीर

पराली जलाई तो 2 साल के लिए मंडी से हो जाओगे बैन, ऊपर से 30-30 हजार जुर्माना, अंबाला कृषि विभाग इस बार छोड़ेगा नहीं

High Court verdict on Muslim marriage age। Muslim Personal Law marriage age 15। 15 में शादी की आजादी… किस लॉजिक से हाईकोर्ट ने कपल को घरवालों से दी सु

‘सड़ गया बड़ा हिस्सा’, फरीदाबाद के धान किसानों पर ये कैसी आफत? गेहूं में भी खा चुके गच्चा