हाथ में पट्टी लेकिन चेहरे पर कोई पछतावा नहीं, गुरुग्राम हिट एंड रन करने वाले आरोपी की कस्टडी में पहली तस्वीर

On: September 16, 2026 2:13 AM
Follow Us:

Last Updated:

Gurugram News: गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी कल्याण बैसला को राजस्थान के दौसा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि पुलिस कस्टडी के दौरान भी युवक के चेहरे पर अपने गुनाह का कोई पछतावा नहीं दिखा.

चेहरे पर कोई पछतावा नहीं, गुरुग्राम हिट एंड रन आरोपी की कस्टडी में पहली तस्वीरZoom

गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी

गुरुग्राम: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को कार से टक्कर मारकर फरार आरोपी कल्याण बैसला अब पुलिस की गिरफ्त में है. पुलिस ने राजस्थान के दौसा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को पकड़ने के लिए गुरुग्राम पुलिस राजस्थान पहुंची थी. अब पुलिस दौसा से गिरफ्तार कर आरोपी कल्याण बैसला को गुरुग्राम ले आएगी और उससे पूछताछ की जाएगी.

वहीं आरोपी कल्याण बैसला की पहली तस्वीर सामने आ गई है. तस्वीरों में पुलिस ने आरोपी के हाथ पीछे की तरफ बांध रखे हैं और घुटने के बल बिठाया है, लेकिन आरोपी के चेहरे पर अपने गुनाह का कोई पछतावा नहीं दिखा. गिरफ्तारी के बाद सामने आई उसकी पहली तस्वीर में वह हाथ में पट्टी बांधे नजर आ रहा है. पुलिस कस्टडी के दौरान आरोपी के चेहरे पर जरा भी शिकस्त नजर नहीं आया. सोशल मीडिया पर यह तस्वीर सामने आने के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया.

टक्कर मारकर फरार हुआ था आरोपी
बता दें कि गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. वीडियो में कार एक महिला बाइक सवार से टकराती दिखाई देती है, जिसके बाद बाइक सवार सड़क पर गिरकर काफी दूर तक घिसटती चली जाती है. घटना के बाद कार चालक मौके से चला गया था. पुलिस ने वीडियो और अन्य जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान कल्याण बैसला के रूप में की.

हत्या के प्रयास में दर्ज हुआ था मामला
वीडियो को संज्ञान में लेते हुए गुरुग्राम पुलिस एक्टिव हो गई और आरोपी की तलाश में जुट गई. पीड़िता के बयानों और सोशल मीडिया पर सामने आए सबूतों के आधार पर पुलिस ने न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया था. इसके बाद मामले में पुलिस ने पहले भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125 के तहत कार्रवाई शुरू की थी. घायल महिला बाइक सवार ने कहा कि अगर टक्कर महज हादसा थी तो वह मौके पर रुककर मदद करने के बजाय वहां से क्यों चला गया.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now