सिया के घर पहुंची पुलिस, कल्याण बैसला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

On: September 15, 2026 12:00 PM
Follow Us:

Last Updated:

Sia And Kalyan Bainsla Live: सिया और कल्याण बैसला का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच जानकारी मिल रही है कि कल्याण बैसला को पुलिस ने राजस्थान से डिटेन कर लिया है. इसकी जानकारी उसके वकील ने दी है.

Live: सिया के घर पहुंची पुलिस, कल्याण बैसला को पुलिस ने किया गिरफ्तारZoom

Gurugram Hit And Run Case Live: हरियाणा के गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स सड़क पर हिट एंड रन केस में लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं. इस बीच कल्याण बैसला के वकील नवीन बैसला ने जानकारी देते हुए कहा कि कल्याण को पुलिस ने डिटेन कर लिया है. राजस्थान के दौसा से कल्याण को डिटेन किया गया है. पुलिस गुरुग्राम कोर्ट में अब कल्याण को पेश करेगी.

September 15, 202611:34 IST

Hit And Run Case: सिया ने कहा- उसमें मेल ईगो है

बाइक राइडर सिया ने बयान जारी करते हुए कहा कि मुझे उस दिन महसूस हुआ में दिल्ली गुडगाँव की रोड पर सुरक्षित नहीं हूं. वो अपने आप को मीडिया के सामने कैसे जस्टिफाई कर सकते हैं. जब में अंडरपास पर थी, वो गाड़ी बहुत तेज से निकली मेरी साइड से. फिर वो धीरे हुई और हलके से पीछे आयी तब भी मैंने नोटिस नहीं किया. उन्होने शीशा नीचे करके थम्ब्स अप किया फिर वो पास आने लगे तो मैंने बोला दूर रहो. गाड़ी के पूरे शीशे काले करके वो घूम रहे हैं. मुझे डर लगा कि वो आगे आकक ठोक न दें इसलिए मैंने अपनी बाइक आगे की. ये हिट एंड रन और एटेम्पट टू मर्डर का केस है. उसमें Male EGO  है. आज भी वो लड़का आराम से घूम रहा है और वो सफाई दे रहा है. मेरा डिपार्टमेंट से सवाल है वो अभी भी कैसे खुला घूम रहा है.. गिरफ्तार करके उससे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए.

September 15, 202610:59 IST

Gurugram Hit And Run Case Live: गुरुग्राम हिट एंड रन केस में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई

गुरुग्राम रोड रेज केस में बड़ा एक्शन लिया गया है. गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को कार से टक्कर मारने के मामले में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई. वायरल वीडियो के बाद गुरुग्राम पुलिस ने लिया था स्वतः संज्ञान. थाना सेक्टर-56 में दर्ज मामले की जांच में CCTV फुटेज का किया गया गहन विश्लेषण. CCTV के आधार पर धारा 109 BNS (हत्या के प्रयास) जोड़ी गई. इस धारा में 10 साल तक की सजा का प्रावधान. आरोपी कार चालक की जल्द गिरफ्तारी की तैयारी. गुरुग्राम पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा कि कानून से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस प्रतिबद्ध.

September 15, 202610:53 IST

Gurugram Hit And Run Case Live: हरियाणा सरकार में मंत्री गौरव गौतम ने कहा- कानून अपना काम कर रहा है

पलवल विधायक औऱ हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है. दोषी मेरी परिवार का होगा, वो भी पकड़ा जायेगा. कुछ लोग आये थे मिलने के लिए. लेकिन जो दोषी है, पकड़ा जायेगा.

September 15, 202610:48 IST

Hit And Run Case Live: हिट एंड रन केस के आरोपी कल्याण बैसला के वकील ने दी सफाई

गुरुग्राम के बाइकर केस में आरोपी कल्याण बैसला के वकील नवीन बैसला ने बताया कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर दिखाया गया है, वह पूरी तरीके से एडिटेड है और मेरे क्लाइंट की कोई गलती नहीं है. दोनों ही गाड़ियां तेजी में थीं. गाड़ी टकराई और मेरा क्लाइंट कल्याण बैसला घबरा गया. इसीलिए वह वहां से भाग गया. इस पूरे मामले में कल्याण आरोपी है या नहीं, यह जांच का विषय है. पुलिस अपनी जांच कर रही है.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हांसी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या, बेटी घायल तो वहीं छोटा बेटा लापता

‘बच्चे अकेले बाहर निकलने से घबराते हैं’, फरीदाबाद के साहूपुरा में कुत्तों का ऐसा आतंक, 2 साल से जीना मुहाल

गुरुग्राम में कबड्डी खिलाड़ी ने लेडी बाइकर का पीछा किया, फिर रोकने की कोशिश…जब सिया नहीं रुकी तो मारी टक्कर, ये है कार का नंबर HR30Y4949

आम जनता तो छोड़िए… सरकारी विभाग को भी मिला प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की नोटिस, बकायादारों पर कार्रवाई

Faridabad News : धान-गेहूं छोड़ एक एकड़ में लगाया ऐसा बाग, फरीदाबाद के मुकेश हर पेड़ से छप रहे नोट

चेहरा नहीं दिखाऊंगी पर छोडूंगी नहीं, गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में बाइकर सिया कराया FIR, गाड़ी नंबर से खोजेगी पुलिस