कोई रास्ता नहीं देगा तो उसे कार से यूं कुचल दोगे? गुरुग्राम हिट एंड रन केस में आरोपी की बात सुन खूल खौल उठेगा

On: September 14, 2026 7:47 PM
Follow Us:

Last Updated:

Gurugram Hit And Run Case: गुरुग्राम के चर्चित गोल्फ कोर्स रोड हिट-एंड-रन मामले में फरार चल रहे आरोपी कल्याण बैसला ने अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए बेहद बचकानी और शर्मनाक सफाई पेश की है. खुद को नेशनल लेवल का कबड्डी खिलाड़ी और जिम ट्रेनर बताने वाले कल्याण का रोना है कि बाइकर्स उसे रास्ता नहीं दे रहे थे और परेशान कर रहे थे. लेकिन सवाल यह है कि क्या सड़क पर कोई साइड न दे, तो आप उसकी जान ले लेंगे?

कोई रास्ता नहीं देगा तो कुचल दोगे? गुरुग्राम हिट एंड रन केस में आरोपी की सफाईZoom

मैंने जानबुझकर नहीं मारा टक्कर

Women Biker hit by Car in Gurugram: साइबर सिटी गुरुग्राम में एक महिला बाइकर को टक्कर मारकर भागने वाले आरोपी कल्याण बैसला (कल्याण सिंह) ने सफाई दी है. टक्कर मारकर भागने के बाद, फिर पकड़े जाने की डर से फोन स्वीच-ऑफ कर लिया. अब जब वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगी, लोगों ने जमकर थू-थू किया, पुलिस भी स्वतः संज्ञान ले चुकी है, एफआईआर दर्ज होने से पहले ही आरोपी के लिए धरपकड़ जारी हो चुका है, तब आरोपी ने बेशर्मी से सफाई दी है.

कल्याण बैसला का दावा है कि टक्कर जानबूझकर नहीं मारी थी, बल्कि बाइक राइडर्स उसे लगातार परेशान कर रहे थे. उनको आगे नहीं निकलने दे रहे थे. वाह रे सफाई! भाई, सड़क पर अगर कोई गाड़ी आपको तुरंत ओवरटेक करने का मौका न दे, तो क्या आपकी मर्दानगी जाग उठता है. क्या आपको ये अधिकार मिल जाता है कि आप उसकी जान लेने की कोशिश करेंगे.

खुद को बताया नेशनल लेवल का पूर्व खिलाड़ी

बैसला ने अपनी सफाई में यह जनाब खुद को नेशनल लेवल का पूर्व कबड्डी खिलाड़ी और जिम ट्रेनर बता रहे हैं. अरे भाई, खेल के मैदान में पसीना बहाने वाले खिलाड़ी कभी कायरों की तरह हिट-एंड-रन करके भागते नहीं हैं. अपने फोन स्विच ऑफ करके गायब नहीं होते हैं. कार के मालिक मनीष ने तो पहले ही आपकी पोल खोल दी है. आप दो दिन पहले गाड़ी मांग कर ले गए थे. अब आपका फोन बंद है. अगर इतने ही दूध के धुले थे, तो मौके से भागे क्यों? पुलिस के सामने पेश होकर सच क्यों नहीं बताया?

अब आधे-अधूरे वीडियो पर रो रहे हैं

बैसला का कहना है कि जब गाड़ी एक रेड लाइट पर रुकी, तो वहां पीछे से आए लोगों द्वारा मारपीट किए जाने की डर पैदा हो गई, जिसके डर से वे मौके से फरार हो गए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप्स को आधा-अधूरा बताते हुए उसने मांग की है कि इस घटना की पूरी फुटेज सार्वजनिक की जानी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके. आरोपी ने स्वीकार किया कि कार और बाइक के बीच टक्कर हुई थी, लेकिन जब उसे बाद में यह पता चला कि बाइक सवार महिला थी, तो उसने इस पर गहरा अफसोस जताया. अब आप यह रोना रो रहे हैं कि आपको पता नहीं था कि चलाने वाली महिला थी. क्या पुरुष को सड़क पर कुचलना आपका मौलिक अधिकार है? चाहे महिला हो या पुरुष, किसी की जान से खेलने का हक आपको किसने दिया?

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Gurgaon Lady Biker Hit & And Run Case | लेडी बाइकर, सफेद रंग की कार… मारी टक्कर और सड़क से निकलने लगी चिंगारी, इस हरकत पर क्या सजा देंगे आप?

क्या गुरुग्राम खिसक रहा है, दिल्ली के छोर पर बसा रिहायशी हब कैसे बना इसका चेहरा?

फौजी दोस्त की कार, जिम का ऑनर, कौन है गुरुग्राम में महिला राइडर सिया की बाइक को टक्कर मारने का आरोपी कल्याण बैंसला?

फरीदाबाद के सोतई गांव में 51 साल से लोग पक्की सड़क का कर रहे इंतजार, जेवर एयरपोर्ट फ्लाईओवर के पास भी कच्चा रास्ता

Gurugram News: करगिल वॉर के जांबाज पर गुरुग्राम में हमला ! पार्किंग विवाद में लोहे की सरिया से सिर फोड़ा | गुरुग्राम

Haryana-Himachal Gold-Silver Rates Today: हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में आज क्या है सोने-चांदी का भाव? चेक करें रेट | State