Last Updated:
Remedies for delayed marriage : क्या आपके भी बेटे या बेटी की शादी में देरी हो रही है तो अब ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. दिवाली के दिन कुछ उपाय करने से काम बन सकता है. लोकल 18 ने इस बारे में फरीदाबाद के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य से बात की. वे बताते हैं कि दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को खीर या सफेद मिठाई का भोग लगाएं. दिव्यांग व्यक्ति को सफेद मिठाई और जरूरत का सामान दान करें. गौ माता को गुड़-चीनी वाली रोटी खिलाएं. गुरुवार के दिन बृहस्पति भगवान की पूजा करें. केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं. इन तरीकों से विवाह के योग मजबूत हो सकते हैं.
फरीदाबाद. कई बार उम्र होने के बाद भी बेटे या बेटी की शादी तय नहीं हो पाती. परिवार के लोग लगातार रिश्ते तलाशते हैं, लेकिन कहीं बात नहीं बनती. ऐसे में माता-पिता को चिंता सताने लगती है कि आखिर बच्चों की शादी कब होगी. अगर आपके घर में भी शादी को लेकर ऐसी परेशानी चल रही है, तो दिवाली के दिन कुछ खास उपाय कर सकते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन उपायों से विवाह के योग मजबूत करने की मान्यता है. लोकल 18 से फरीदाबाद के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि शादी के लिए कुंडली में शुक्र और बृहस्पति यानी गुरु ग्रह का मजबूत होना जरूरी माना जाता है. कुंडली का सातवां स्थान भी विवाह के लिए महत्वपूर्ण होता है. कई बार इन ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं होने के कारण शादी में देरी की परेशानी आती है. ऐसे में दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करके कुछ छोटे-छोटे उपाय किए जा सकते हैं.
ये रही ट्रिक
महंत कामेश्वरानंद बताते हैं कि दिवाली अमावस्या के दिन पड़ती है. ऐसे में माता लक्ष्मी के सामने खीर या सफेद मिठाई का भोग लगाएं. खीर में दो छोटी हरी इलायची डाल दें. इसके बाद माता लक्ष्मी से प्रार्थना करें कि बेटे या बेटी की शादी जल्द तय हो जाए. पूजा करते समय मन में इच्छा रखें और विवाह में आ रही रुकावटें दूर करने की प्रार्थना करें. दिवाली के दिन या शुक्रवार को कोई जरूरतमंद दिव्यांग मिल जाए, तो उसे सफेद मिठाई खिलाएं. कंबल, टी-शर्ट, कमीज, पैंट या चप्पल जैसी नई वस्तु खरीदकर दान करें. दान करने से पहले उस वस्त्र पर थोड़ा इत्र छिड़क दें. इसके बाद भगवान से अपने बेटे या बेटी की शादी जल्द होने की प्रार्थना करें. महंत कामेश्वरानंद के अनुसार, इस उपाय से विवाह का संयोग बन सकता है.
सबसे सरल उपाय
महंत कामेश्वरानंद बताते हैं कि दिवाली के दिन गुड़ या चीनी मिलाकर रोटी बनाएं और उसे गौ माता को खिलाएं. इस दौरान गौ माता से भी अपने बेटे या बेटी के विवाह के लिए प्रार्थना करें. ऐसा करने से भगवान की कृपा मिलने की मान्यता है. यह एक सरल उपाय है, जिसे घर के लोग आसानी से कर सकते हैं. विवाह में गुरु ग्रह की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है. ऐसे में गुरुवार के दिन बृहस्पति भगवान की पूजा करें. केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं और उसमें हल्दी लगाकर कलावा बांधें. इसके बाद केले के पेड़ की पूजा करें. इस उपाय से गुरु ग्रह मजबूत होते हैं और विवाह के योग बन सकते हैं.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…










