Last Updated:
Gurugram Women Bike Hit and Run Case: हरियाणा के गुरुग्राम में महिला बाइकर को टक्कर मारने वाले आरोपी की पहचान कबड्डी खिलाड़ी कल्याण बैंसला के रूप में हुई. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, घायल सिया का इलाज जारी है. शहर के गोल्फ कोर्स की यह घटना है और इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है.
हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला बाइकर को रोकने की कोशिश के बाद टक्कर मारने के आरोपी की पहचान हो गई है.
गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला बाइकर को रोकने की कोशिश के बाद टक्कर मारने के आरोपी की पहचान हो गई है. पलवल का रहने वाला कबड्डी खिलाड़ी कल्याण बैंसला कार को चला रहा था. फिलहाल, गुरुग्राम पुलिस ने सेक्टर 56 में केस दर्ज कर लिया है. उधर, घायल महिला चालक सिया का इलाज अस्पताल में चल रहा है. उन्होंने अब तक लिखित शिकायत नहीं दी है.
समाचार एंजेसी एएनआई ने कार के मालिक के साथ बातचीत की. कार मालिक मनीष ने बताया कि यह गाड़ी उनकी है और उनके दोस्त कल्याण ने इसे दो दिन पहले उनसे मांगी धी. वह उन्हीं के गांव के पास का रहने वाला है. मनीष बताते हैं कि कल्याण ने कहीं जाने के लिए गाड़ी मांगी थी सोमवार सुबह उन्हें घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने कल्याण को फोन किया था, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया.मैंने अपने पिता को उसे घर भेजा है. मनीष ने बताया कि वह फौज में नौकरी करते हैं. गौर रहे कि आरोपी कल्याण बैंसला पलवल में अपना जिम चलाता है.
क्या है पूरा मामला
गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स की यह घटना है. रविवार को महिला राइडर सिया अपने दोस्त के साथ राइड पर निकली थी. इस दौरान एक सफेट रंग की कार ने उनका पीछा किया और उसे रोकने की कोशिश की. जब महिला राइडर ने अपनी बाइक की स्पीड़ बढ़ाई तो आरोपी ने कुछ उसे कहा भी और फिर एक दम से पीछे आकर बाइक को कट मारते हुए टक्कर मार दी. जिससे महिला राइडर गिर गई. हालांकि, बाद में सिया के दोस्त ने उसे रेड़ लाइट पर रोका तो कार चालक कल्याण मौके से भाग गया.
The name of the driver is Kalyan Bainsla, from Palwal.
Owner KBT gym.Kalyan Bainsla, from the gurjar clan, from palwal, is the man behind the wheels who tried to kill the girl on the bike, on Sunday, golf course road.
The steroid induced masculinity of kalyan Bainsla… https://t.co/g5GTf4UI1R pic.twitter.com/hVrHVBpqw2












