Gurugram News: करगिल वॉर के जांबाज पर गुरुग्राम में हमला ! पार्किंग विवाद में लोहे की सरिया से सिर फोड़ा | गुरुग्राम

On: September 14, 2026 9:39 AM
Follow Us:

Kargil War Veteran, Operation Safed Sagar, Gurugram Parking Dispute, Iron Rod Attack, Amit Kumar Gupta, Indian Air Force, करगिल युद्ध, ऑपरेशन सफेद सागर, गुरुग्राम हमला, पार्किंग विवाद, गुरुग्राम क्राइम न्यूज
करगिल वॉर के हीरो रहे रिटायर्ड एयरफोर्स अफसर अमित कुमार गुप्ता पर गुरुग्राम में जानलेवा हमला किया गया।

Attack on Kargil Veteran in Gurugram: गुरुग्राम के मैग्नम ग्लोबल पार्क में पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 1999 के करगिल युद्ध में भारतीय वायुसेना के ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का हिस्सा रहे रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन अमित कुमार गुप्ता पर एक पार्किंग अटेंडेंट ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। गुप्ता के मुताबिक वह पिछले सप्ताह गुरुग्राम के सेक्टर-58 स्थित मैग्नम ग्लोबल पार्क में परिवार के साथ डिनर के लिए गए थे। इसी दौरान कार पार्क करने को लेकर यह पूरा विवाद हुआ।

पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक अमित गुप्ता एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए गए थे। परिवार को रेस्टोरेंट के बाहर उतारकर वे पार्किंग के लिए जगह तलाशने लगे। पार्किंग कर्मचारियों ने उन्हें अलग-अलग जगहों पर कार पार्क करने के लिए भेजा। कभी वैलेट पार्किंग, कभी बेसमेंट और कभी मल्टीलेवल पार्किंग की ओर भेजे जाने के बाद उनकी कार पार्क करने से इनकार कर दिया गया। जब उन्होंने कार को पीछे करने की कोशिश की तो एक पार्किंग कर्मचारी ने उनकी कार की विंडशील्ड पर वार किया। इसके बाद वह कार से बाहर निकले और इसका विरोध किया।

इसी दौरान पार्किंग अटेंडेंट ने लोहे की रॉड उठाई और उन पर हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि रॉड से पहले उनके हाथ और फिर सिर पर वार किया गया, जिससे वह खून से लथपथ हो गए। आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। रिटायर्ड अधिकारी का आरोप है कि घटना के समय वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों और पार्किंग स्टाफ ने उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की। उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन पर भी संपर्क किया, लेकिन करीब आधे घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में वहां मौजूद एक शेफ ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद स्थिति संभली।

पुलिस और अस्पताल पर लगाए आरोप

हमले के बाद उन्हें एंबुलेंस से मेदांता अस्पताल ले जाया गया। उनके हाथ और सिर में गंभीर चोटों के अलावा उनकी कोहनी की हड्डी में भी फ्रैक्चर हुआ, जिसके लिए सर्जरी कर प्लेट लगाई गई। गुप्ता ने पुलिस पर मामले में पर्याप्त मदद नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अस्पताल की ओर से तैयार किए गए मेडिकल-लीगल केस (MLC) रिकॉर्ड पर भी सवाल उठाए और दावा किया कि इसमें उनके सिर से हुई ब्लीडिंग और कोहनी की चोट का सही उल्लेख नहीं किया गया।

कौन हैं अमित कुमार गुप्ता?

अमित कुमार गुप्ता 1999 के करगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के No. 17 Squadron, Golden Arrows से जुड़े अधिकारियों में शामिल रहे। करगिल संघर्ष के दौरान भारतीय वायुसेना ने ऊंचाई वाले इलाकों में पाकिस्तानी घुसपैठियों के ठिकानों के खिलाफ हवाई अभियान चलाया था, जिसे ऑपरेशन सफेद सागर नाम दिया गया था। गुप्ता बाद में एयर फोर्स के ग्रुप कैप्टन के पद तक पहुंचे और 2017 में रिटायर हुए। उनकी करगिल सेवा से जुड़ी कहानी 2026 में आई Netflix सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ के जरिए भी चर्चा में रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now