Gurugram Trump Towers news | M3M builders

On: November 2, 2026 10:53 PM
Follow Us:

Last Updated:

Gurugram Trump Tower News: गुरुग्राम के सेक्टर-65 स्थित लग्जरी ट्रंप टावर्स में 6.7 करोड़ रुपये चुकाकर फ्लैट खरीदने वाले वरुण सुहाग को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लैट मिलने के बाद दो महीने तक लिफ्ट बंद रहने और गार्ड्स द्वारा कंट्रोल किए जाने के कारण उन्होंने खुद को ‘नजरबंद’ बताया. इसके अलावा, पर्दों के बिना कांच की बड़ी खिड़कियों के कारण निजता खतरे में पड़ने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि पड़ोसी टावर से कोई भी उन्हें नहाते हुए देख सकता है.

'6.7 करोड़ देकर भी दुनिया देख रही मेरा बाथरूम', फ्लैट लेकर फंसा परिवारZoom

गुरुग्राम के लग्जरी अपार्टमेंट में रहने वाले शख्स का छलका दर्द.

Gurugram Flat News: हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सेक्टर-65 के मशहूर ट्रंप टावर्स में करोड़ों रुपये खर्च करके आशियाना खरीदने वाले एक खरीदार को ऐसी फजीहत झेलनी पड़ी कि सोशल मीडिया पर उसका दर्द छलक उठा. द इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, एविएशन बिजनेस चलाने वाले 42 वर्षीय वरुण सुहाग ने इस लग्जरी प्रोजेक्ट के टॉवर सी में साल 2018 में 6.68 करोड़ रुपये देकर फ्लैट बुक किया था और मध्य 2025 में इसका पूरा भुगतान कर दिया था. लेकिन जब वे अक्टूबर 2026 में अपने परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट हुए थे. उन्होंने उन्हें जो अनुभव मिला, उसने बिल्डर M3M और मेंटेनेंस प्रबंधन की पोल खोल कर रख दी.

द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, वरुण सुहाग ने बताया कि 27 अगस्त को जब उन्होंने 36वीं मंजिल पर स्थित अपने अपार्टमेंट का कब्जा लिया. उन्हें एक सुगम और शानदार अनुभव की उम्मीद थी. लेकिन इसके बाद के दो महीने बिल्डर और मेंटेनेंस के चक्कर काटने में बीत गए. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके फ्लोर पर लिफ्ट का कॉल बटन ही पूरी तरह डीएक्टिवेट कर दिया गया था. टावर में दो लिफ्ट थीं, जिनमें एक सर्विस लिफ्ट थी और दोनों केवल गार्ड के जरिए ही चलती थीं. वे अपने फ्लोर से खुद कोई लिफ्ट नहीं बुला सकते थे. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अपनी भड़ास निकाली और खुद को ‘बिल्डर और मैनेजमेंट द्वारा नजरबंद’ बताया. उनकी यह पोस्ट 19 लाख से ज्यादा बार देखी गई, जिसके बाद हरकत में आए प्रबंधन ने आखिरकार लिफ्ट चालू कर दी.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

सोनीपत में डिवाइडर और खंभे से टकराई बाइक, 2 दोस्तों की मौत, मारुति कंपनी में मैनेजर थे विजय

₹3407800000 की मंजूरी, 6-लेन के कॉरिडोर को मिली मंजूरी, गुरुग्राम के सोहना चौक पर फर्राटा भरेंगी गाड़ियां

दयालपुर से लढ़ौली तक…फरीदाबाद के इन गांवों में रेल लाइन बनी आफत, 15 दिनों में कटे कई पशु

Health Tips : मामूली चोट में टूट जाती है हड्डी? सर्दियों में इन सब्जियों को बनाएं डाइट का हिस्सा

मुंबई की कंपनी की पहली बार दिल्ली-एनसीआर में एंट्री, गुरुग्राम में 1200 करोड़ से बनाएगी फ्लैट्स, MGR से किया करार

‘लैंग्वेज सही रखो’, हरियाणा कांग्रेस के MLA और SHO में भिड़ंत, थाना प्रभारी बोला-बाहियात बात न करो, आफताब अहमद ने कहा-ज्यादा बनता है