IPS Aashna Chaudhary Husband Viral Photo: ‘दिल के मुसाफिर’ बने चर्चित IAS-IPS कपल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ आशना चौधरी का फिल्मी पोस्टर

On: September 13, 2026 9:24 AM
Follow Us:

Last Updated:

IPS Aashna Chaudhary Husband Viral Photo: आईपीएस आशना चौधरी सोशल मीडिया पर बहुत लोकप्रिय हैं. उन्होंने हाल ही में अपने पति आईएएस अभिनव सिवाच के साथ एक फोटो पोस्ट की है. इसमें दोनों फिल्म के पोस्टर में नजर आ रहे हैं. क्या सच में आईएएस-आईपीएस अफसरों की यह जोड़ी फिल्मों में आ रही है? जानिए इस वायरल पोस्टर का सच और इन दोनों की लव स्टोरी.

'दिल के मुसाफिर' बने IAS अभिनव सिवाच-IPS आशना चौधरी, वायरल हुआ फिल्मी पोस्टरZoom

IPS Aashna Chaudhary Viral Photo: आईपीएस आशना चौधरी का फिल्मी पोस्टर देख सब चौंक गए हैं

नई दिल्ली (IPS Aashna Chaudhary Viral Photo). सोशल मीडिया की रंगीन दुनिया इन दिनों अलग ही दौर से गुजर रही है. हर कोई अपने खास पलों को 1980 के दशक के फिल्मी अंदाज में ढालने में लगा है. इसी वायरल एआई ट्रेंड की लहर में देश की जानी-मानी और बेहद लोकप्रिय महिला अफसर भी कूद पड़ी हैं. हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश कैडर की चर्चित आईपीएस अधिकारी आशना चौधरी की. उन्होंने अपने पति और आईएएस अधिकारी अभिनव सिवाच के साथ फिल्मी दुनिया की गजब झलक दिखाई है.

इंस्टाग्राम पर एक काल्पनिक फिल्म ‘दिल के मुसाफिर’ का पोस्टर आग की तरह फैल रहा है. इस ड्रमैटिक पोस्टर के मुख्य कलाकारों में खुद आईपीएस आशना चौधरी और उनके पति आईएएस अभिनव सिवाच नजर आ रहे हैं. 80 के दशक के रेट्रो लुक और फिल्मी गानों की याद दिलाने वाले इस पोस्टर के साथ आशना ने बेहद प्यारा और दिल जीतने वाला कैप्शन भी लिखा है. फोटो सामने आते ही इंटरनेट पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया कि क्या ये दोनों अफसर अब फिल्मों का रुख करने वाले हैं.

क्या फिल्मों में आ रही हैं आईपीएस आशना चौधरी? जानिए वायरल पोस्टर का सच

सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाले ‘दिल के मुसाफिर’ पोस्टर को देखकर एक पल के लिए आपको भी लग सकता है कि बॉलीवुड में किसी नई रोमांटिक जोड़ी की एंट्री हो गई है. लेकिन सच तो यह है कि यह कोई फिल्म नहीं, बल्कि आज-कल इंस्टाग्राम पर छाया 1980 के दशक का एआई ट्रेंड है. आशना चौधरी ने इस ट्रेंड का हिस्सा बनते हुए अपनी और अपने पति की एक क्लासिक फिल्मी दुनिया गढ़ी है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘आखिरकार हम अपनी जिंदगी के ड्रमैटिक एक्टर हैं- बीते वक्त को रोमांटिक बनाते हुए!’

LBSNAA की गलियों से शुरू हुई लव स्टोरी

आईपीएस आशना चौधरी और आईएएस अभिनव सिवाच की प्रेम कहानी बेहद फिल्मी है. मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में ट्रेनिंग के दौरान इनकी मुलाकात हुई थी. दोस्ती से शुरू हुआ सफर प्यार में बदला और आखिरकार दिसंबर 2025 में दोनों ने हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया. यूपी कैडर के ये दोनों युवा अफसर सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बॉन्डिंग को लेकर चर्चा में रहते हैं. अब इस एआई पोस्टर ने उनकी लव स्टोरी में एक और खूबसूरत पन्ना जोड़ दिया है.

हापुड़ की बिटिया और मथुरा की तेज-तर्रार आईपीएस

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हापुड़ की रहने वाली आशना चौधरी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 116वीं रैंक हासिल कर देशभर में अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया था. 28 अगस्त 1998 को जन्मी आशना के पास बीए ऑनर्स और एमए की डिग्री है. वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एएसपी (ASP) के पद पर तैनात हैं. वह सख्त कार्यशैली के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपनी सादगी के लिए भी खूब जानी जाती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

लाखों की नौकरी छोड़कर आईएएस बने अभिनव सिवाच

आशना चौधरी के जीवनसंगी आईएएस अभिनव सिवाच की कहानी भी कम प्रेरणादायक नहीं है. हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गौरखपुर गांव के रहने वाले अभिनव ने साल 2016 में दिल्ली से बीटेक करने के बाद आईआईएम कोलकाता से एमबीए की डिग्री ली थी. उनके पास बेहद शानदार और लाखों रुपये का कॉर्पोरेट पैकेज था. लेकिन देश सेवा का जज्बा उन्हें यूपीएससी की तरफ खींच लाया. उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर ऑल इंडिया 12वीं रैंक हासिल की और यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी बने.

About the Author

authorimg

दीपाली पोरवालSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…

और पढ़ें

instagram

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें