हरियाणा में 37 दिन बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म, आखिर क्यों नहीं थम रहा था विवाद? जानें

On: September 12, 2026 11:13 PM
Follow Us:

Last Updated:

Haryana Sanitation Workers Strike End : सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार अब खत्म हो ही गई. सफाई कर्मचारियों का कहना था कि हड़ताल सिर्फ कचरा उठाने तक सीमित नहीं, बल्कि कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने और उनकी मांगों की अनदेखी से भी नाराजगी थी. अब जब सरकार ने मांगें मान ली तो सफाई कर्मचारी भी अपने काम पर लौट आए हैं.

37 दिन बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, आखिर क्यों नहीं थम रहा था विवाद? Zoom

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म.

अंबाला : नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की हड़ताल कल यानी शुक्रवार को आखिरकार समाप्त हो ही गई. आज से सभी कर्मचारी अपने-अपने काम पर लौट आए हैं. शहर में जो भी सफाई व्यवस्था बिगड़ी थी उसको लेकर काम शुरू कर दिया है. नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के उप-प्रधान सेवाराम बोहत ने बताया की 37 दिन पूरे होने के बाद हरियाणा सरकार ने उनकी 16 मांगे मान ली है और उन्होंने अपने सभी कर्मचारियों को शहर में सफाई के लिए भेज दिया है.

चरमरा गई थी पूरे हरियाणा की सफाई व्यवस्था

लगभग 37 दिन से नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा अपनी मांगों को लेकर कामकाज छोड़कर हड़ताल पर बैठे थे. सरकार के साथ कई बार बातचीत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला. कर्मचारी फिर से हड़ताल पर बैठ गए थे, जिस कारण पूरे हरियाणा की सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी. मगर, शुक्रवार शाम को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ कर्मचारी संघ की बैठक हुई.

16 मांगों पर सहमति जताई

इस बैठक में मुख्यमंत्री ने उनकी 16 मांगों पर सहमति जता दी है. इसको लेकर सभी कर्मचारी खुशी-खुशी अपने अपने काम पर लौट आए हैं और शहर की सफाई व्यवस्था को फिर से संभाल लिया है. हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के उप प्रधान सेवाराम बोहत का कहना है की 37 दिन के बाद मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक पर उनकी सहमति बन गई है. इसको लेकर आज से उन्होंने सभी सफाई कर्मचारियों को काम पर भेज दिया है.

उन्होंने आगे कहा कि वह फिर से शहर की बिगड़ी हुई सफाई व्यवस्था को ठीक करेंगे और शहर को फिर से सुंदर बनाने का काम करेंगे. उन्होंने उनके समर्थन में आए सभी राजनीति पार्टियों का और मीडिया का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि इन सभी ने उनका बहुत सहयोग दिया है. इसके लिए वह इन सभी का धन्यवाद करते हैं.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्राSenior Sub Editor

Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

गणेश जी की मूर्ति या कोई जादू? पानी की बूंद पड़ते ही पिघलने लगती है मिट्टी, कीमत ऐसी कि खरीदने वालों की भीड़

अंबाला के डॉक्टरों ने नेपाल में 3 दिन तक बांटी जिंदगी, लौटते वक्त पीड़ित बोले- ‘फिर कब आओगे?’

पांडवों ने कौरवों से जिन 5 गांवों की रखी थी मांग, उनमें फरीदाबाद की ये जगह भी शामिल, महाभारत की रोचक कहानी

Faridabad News : न ज्यादा बारिश से खराब, न सूखे की टेंशन…फरीदाबाद के ललित मोहन कर रहे ऐसी खेती, कमाई जान रह जाओगे हैरान

Gurugram Viral Video: गुरुग्राम में सड़क किनारे हंगामा, लड़की को पकड़कर युवक बोला- वो गोली मार मार देंगे | गुरुग्राम

Gurugram Temple Demolition: बाबा बालक नाथ मंदिर पर चला बुलडोजर, लोगों में भारी गुस्सा, महापंचायत का ऐलान | गुरुग्राम