Haryana News: विदेश में छिपे गैंगस्टर की खैर नहीं, हरियाणा STF के रडार पर 12 नए अपराधी

On: September 13, 2026 1:04 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाण एसटीएफ ने विदेश में छिपे गैंगस्टर को टूढ़ निकालने का अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस अब तक 27 गैंगस्टरों को विदेश से डिपोर्ट कर चुकी है। जिसमें से ज्यादातर को 2025 और 2026 में लाया गया।

हरियाणा डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि एसटीएफ ने संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। उन्होंने कहा कि विदेश में बैठे अपराधियों और उसके नेटवर्क पर शिकंजा कसा जा रहा है।

12 गैंगस्टर को डिपोर्ट करने की तैयारी

हरियाणा पुलिस ने विदेश में रह रहे 12 गैंगस्टर को हिरासत में लिए जाने की प्रक्रिया में भी मदद की है। इन अपराधियों को भारत लाने के लिए प्रत्यर्ण की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस की कार्रवाई सिर्फ अपराधियों को पकड़ने तक नहीं है बल्कि उनके नेटवर्क और गतिविधियों की जांच करने की है। आईजीपी सतीश बालन के अनुसार अगस्त 2023 में हरियाणा पुलिस ने विदेश में छिपे अपराधियों के खिलाफ एक्शन लिए गए हैं। पुलिस विदेश में छिपे वांछित अपराधियों की जानकारी देने वालों को 10000 अमेरिकी डॉलर इनाम देने के प्रस्ताव पर भी विचार कर रही है। ताकी वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हो सके।

2026 में 12 गैंगस्टर लाए गए

डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि अब तक हरियाणा एसटीएफ ने 27 गैंगस्टरों को विदेश से प्रत्यर्पित किया है। उन्होंने कहा कि 7 अपराधियों को 2025 और 14 अपराधियों को 2026 में भारत लाया गया। 4 अगस्त को भी एक सक्रिय अपराधी को यूएई से भारत लाया गया। एसटीएफ अब गैंगस्टरों के आर्थिक नेटवर्क को निशाना बना रही है। पुलिस का मकसद अपराध से कमाए गए पैस के लेनदेन को रोकना और गैंगस्टर के आर्थिक नेटवर्क को तबाह करना है। 
New Project 2 88780 Also read: हरियाणा के रेवाड़ी में 4 साल की मासूम से दरिंदगी! पड़ोसी युवक गिरफ्तार; मां की शिकायत पर केस दर्ज

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: हरियाणा में 24 फसलों पर MSP का दावा, श्रुति चौधरी बोलीं- किसानों का हित सरकार की प्राथमिकता

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पंचकूला में CM नायब सैनी ने दिखाई ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी, बोले- हर कदम एकता और अखंडता का प्रतीक

Haryana News: पंचकूला के सरकारी स्कूल में 6 साल की बच्ची से मारपीट, परिवार ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Haryana News: सोनीपत में आपसी झगड़े के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल; एक की छाती में लगी गोली

Haryana Day 2026: हरियाणा के 60 साल पूरे, PM मोदी से अमित शाह और राहुल गांधी तक ने दी बधाई; CM सैनी ने गिनाईं उपलब्धियां

Haryana News:गुरुग्राम से झज्जर तक बनेगा 4 लेन हाईवे, दिल्ली-जयपुर और रेवाड़ी का सफर होगा आसान