Ambala News: अंबाला से पांवटा साहिब के लिए पहली सीधी बस सेवा शुरू, यात्रियों को बड़ी राहत

On: September 12, 2026 3:01 PM
Follow Us:

Ambala News: हरियाणा के अंबाला से हिमाचल के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पांवटा साहिब के लिए पहली बार सीधी बस सेवा शुरू की है। इस बस के शुरू होने से एक और जहां यात्रियों का हिमाचल जाना आसान होगा तो वहीं उन्हें बार-बार बसें भी नहीं बदलनी पड़ेगी यात्रियों ने सरकार द्वारा शुरू की गई बस को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार प्रकट किया है।   उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा यह बस सेवा शुरू होने से उनके समय की भी बचत होगी तथा सफर और अधिक आरामदायक रहेगा।

अंबाला छावनी के स्टैंड इंचार्ज निरीक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि यह बस अंबाला शहर से बनकर आती है और सुबह 9:00 बजे से 9:15 बजे के बीच अंबाला कैंट बूथ पर पहुंचती है। पोंटा साहिब से वापसी पर भी यह बस अंबाला कैंट होते हुए अंबाला सिटी तक जाती है। उन्होंने  बताया कि अभी तक  पोंटा साहिब के लिए कोई सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं थी। नई बस सेवा शुरू होने से पोंटा साहिब, नाहन तथा आगे हिमाचल और उत्तराखंड की ओर जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा । उन्होंने कहा कि बस के चलने से आम यात्रियों के साथ-साथ व्यापारियों का आवागमन भी आसान और सुगम हो जाएगा । उन्होंने बताया कि जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर स्थानीय लोगों और यात्रियों ने परिवहन मंत्री और महाप्रबंधक (GM) महोदय का विशेष रूप से धन्यवाद किया है। लोगों का कहना है कि इस सीधी सेवा से समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

बस चालक मनोज कुमार ने बताया कि ये बस सुबह 9:05 बजे बस काउंटर पर लगती है और 9:10 बजे जगाधरी के लिए रवाना होगी जगाधरी पहुंचने के बाद यह बस 10:35 बजे आगे के सफर के लिए निकलती है। बस दोपहर 12:15 बजे पोंटा साहिब पहुंचती हैं, वापसी  में पोंटा साहिब से यह बस दोपहर 12:40 बजे पुनः अंबाला के लिए रवाना होती है।यह बस अंबाला से दोसड़का, जगाधरी, छछरौली, खिजराबाद और हथनीकुंड होते हुए पोंटा साहिब पहुंचेगी। चालक मनोज कुमार ने बताया कि सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों के समय की बड़ी बचत होगी और उन्हें बार-बार बस बदलने की परेशानी से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि मंत्री अनिल विज के प्रयासों से केवल पोंटा साहिब ही नहीं, बल्कि हरिद्वार जैसे कई अन्य बंद पड़े और महत्वपूर्ण रूटों पर भी नई बस सेवाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने यात्रियों से इस बेहतरीन और फास्ट बस सेवा का लाभ उठाने की अपील की है।

स्थानीय निवासियों और यात्रियों ने सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के जनहित फैसलों से आम जनता को परिवहन व्यवस्था में सीधा लाभ पहुँच रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया ।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now