21000 रुपये में 1.11 करोड़ का प्लॉट? गुरुग्राम में मिल रही है सस्ती जमीन, पटौदी सेक्टर-1 में बनाएं सपनों का घर

On: September 13, 2026 11:25 AM
Follow Us:

Last Updated:

अगर आप गुरुग्राम में अपनी जमीन खरीदकर घर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए यह स्कीम बेस्ट हो सकती है. दरअसल, पटौदी सेक्टर-1 इलाके में एक योजना के तहत आवासीय प्लॉट की स्कीम लॉन्च की गई है, जिसके आवेदन के लिए आपको 21000 रुपये जमा करने होंगे.

21000 रुपये में 1.11 करोड़ का प्लॉट? गुरुग्राम में मिल रही है सस्ती जमीनZoom

गुरुग्राम में आई प्लॉट खरीदने के लिए सस्ती स्कीम.

गुरुग्रामः अगर आप गुरुग्राम में प्लॉट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो एक रेजिडेंशियल प्लॉट स्कीम आपके लिए बेस्ट हो सकता है. अथॉरिटी की तरफ से दीन दयाल जन आवास योजना के तहत पटौदी सेक्टर-1 में आवासीय प्लॉट के लिए स्कीम लॉन्च किया गया है. इस योजना की सबसे अहम बात यह है कि प्लॉट के लिए आवेदन करने पर केवल 21 हजार रुपये जमा करने होंगे. हालांकि 21 हजार रुपये को देखकर इसे 21 हजार का प्लॉट समझने की गलती न करें. विज्ञापन में प्लॉट की कीमत 84 हजार रुपये प्रति वर्ग गज बताई गई है. यानी कि पूरी कीमत करोड़ रुपये से ऊपर जा सकती है.

131 गज के प्लॉट की कीमत कितनी?
विज्ञापन में बताया गया है कि अगर आप 131.724 वर्ग गज का प्लॉट लेना चाहते हैं तो 84 हजार रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से इसकी बेस कीमत करीब 1.11 करोड़ रुपये आएगी. हालांकि यह केवल प्लॉट की कीमत है. इसके अलावा रजिस्ट्री और स्टांप ड्यूटी अलग से लगेगी, खरीदार इस बात का ध्यान रखें. वहीं अगर आप 140.474 वर्ग गज का प्लॉट लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 1.18 करोड़ देना होगा. यानी कि 21000 रुपये में आपको प्लॉट नहीं मिलेगा, वह केवल रजिस्ट्रेशन राशि है, जो आपको शुरुआती चरण में देने होंगे.

जानिए कब और कितने पैसे देने होंगे
₹21,000 — आवेदन/रजिस्ट्रेशन राशि
10% राशि — 5 दिन के भीतर
20% राशि — 30 दिन के भीतर
बाकी 70% — कंस्ट्रक्शन लिंक्ड प्लान के अनुसार

बैंक लोन की सुविधा
विज्ञापन में बैंक लोन की सुविधा उपलब्ध होने का भी दावा किया गया है. इसका मतलब साफ है कि शुरुआती 21 हजार रुपये के बाद खरीदार को बहुत बड़ी रकम की व्यवस्था करनी होगी. महिलाओं और सरकारी कर्मचारियों को आरक्षण मिलेगा. विज्ञापन में कुल प्लॉट का 33 प्रतिशत महिलाओं और सरकारी कर्मचारियों के लिए आरक्षित है. साथ ही इसमें सीमित संख्या में प्लॉट उपलब्ध होने का दावा किया गया है. यानी कि कुल 30 प्लॉट आरक्षित हैं.

प्लॉट का क्या है लोकेशन
प्रोजेक्ट को Pataudi Sector-1 में बताया गया है. विज्ञापन में इसे NH-352W और Gurugram-Pataudi Highway के नजदीक बताया गया है. इसके अलावा Dwarka Expressway, KMP Expressway, IGI Airport, IMT Manesar और दूसरे प्रमुख स्थानों तक कनेक्टिविटी के दावे किए गए हैं.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

instagram

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें