Faridabad News : धान-गेहूं छोड़ एक एकड़ में लगाया ऐसा बाग, फरीदाबाद के मुकेश हर पेड़ से छप रहे नोट

On: September 15, 2026 1:51 AM
Follow Us:

Last Updated:

Amla Farming Benefit : धान-गेहूं की खेती में मौसम की मार से परेशान फरीदाबाद के किसान मुकेश ने एक एकड़ जमीन में आंवला का बाग तैयार किया. करीब 90 पेड़ों से वह आंवला की खेती कर रहे हैं. उनका कहना है कि आंवला 50-60 रुपये किलो तक बिक जाता है और धान-गेहूं के मुकाबले इसमें ज्यादा फायदा मिल रहा है. मुकेश पेड़ों के नीचे फ्राई कश लगाकर अतिरिक्त कमाई भी कर रहे हैं. लोकल 18 से मुकेश बताते हैं कि एक सीजन में एक एकड़ के बाग से 1 से डेढ़ क्विंटल आंवला निकल आता है. आंवला के पौधे बेंगलुरु से लेकर आया था. इसकी खेती में लागत ज्यादा नहीं आती है. धान और गेहूं की खेती में फसल खराब होने का डर बना रहता है. आंवला के साथ ऐसा नहीं है.

फरीदाबाद. हरियाणा स्थित फरीदाबाद के फतेहपुर बिल्लौच गांव को फूलों का हब कहा जाता है. गांव में किसान रजनीगंधा समेत कई तरह के फूलों की खेती करते हैं. यहां धान, गेहूं, मक्का, ज्वार और बाजरा की खेती भी होती है. कुछ किसान सब्जियों की खेती भी करते हैं. खेती में किसानों के सामने मौसम की परेशानी बनी रहती है. कई बार बारिश या मौसम में बदलाव की वजह से सब्जियां खराब हो जाती हैं. धान की फसल में भी मौसम खराब होने पर नुकसान का डर रहता है. गेहूं की फसल के साथ भी यही परेशानी रहती है. ऐसे में गांव के कुछ किसानों ने खेती में बदलाव करने का फैसला किया है. इन किसानों ने अपनी जमीन पर अलग तरह की फसल और बाग लगाने शुरू किए हैं. फतेहपुर बिल्लौच गांव के किसान मुकेश ने भी एक एकड़ जमीन में आंवला का बाग लगाया हुआ है. मुकेश का कहना है कि आंवला की खेती से उन्हें धान और गेहूं की खेती के मुकाबले ज्यादा फायदा मिल रहा है.

कौन सी वैरायटी

लोकल 18 से फतेहपुर बिल्लौच गांव के किसान मुकेश बताते हैं कि मैंने एक एकड़ जमीन में आंवला के करीब 90 पेड़ लगाए हुए हैं. यह फर्स्टटेड वैरायटी मानी जाती है. आंवला की खेती करते हुए मुझे करीब 5 साल हो गए हैं. आंवला के पौधे बेंगलुरु से लेकर आया था. इसके बाद अपनी एक एकड़ जमीन में आंवला का बाग तैयार किया. आंवला की खेती में लागत ज्यादा नहीं आती है. एक पेड़ करीब 200 से 300 रुपये में मिल जाता है. इसके बाद पेड़ तैयार होने पर आंवला से कमाई होती है. धान और गेहूं की खेती में मौसम की वजह से फसल खराब होने का डर बना रहता है. आंवला के पेड़ से मुझे अच्छी कमाई हो रही है.

मुकेश बताते हैं कि आंवला 50 से 60 रुपये किलो तक बिक जाता है. हालांकि भाव समय के हिसाब से बढ़ते और घटते रहते हैं. एक सीजन में एक एकड़ के बाग से करीब 1 से डेढ़ क्विंटल आंवला टूट जाता है. मुकेश कहते हैं कि आंवला के पेड़ों के नीचे फ्राई कश भी लगाया हुआ है. इससे एक ही जमीन से दूसरी कमाई भी हो जाती है. फ्राई कश का इस्तेमाल शादियों में डेकोरेशन के लिए किया जाता है. इसकी मांग दिल्ली की मंडी में भी रहती है. फ्राई कश को दिल्ली की गाजीपुर मंडी में भेजते हैं.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now