‘बच्चे अकेले बाहर निकलने से घबराते हैं’, फरीदाबाद के साहूपुरा में कुत्तों का ऐसा आतंक, 2 साल से जीना मुहाल

On: September 15, 2026 7:58 AM
Follow Us:

Last Updated:

Stray Dogs Terror Faridabad : फरीदाबाद के साहूपुरा गांव में आवारा कुत्तों के आतंक ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. बीते दिनों दो बहनों पर हमले से लोग दहशत में है. लोगों का कहना है कि एक महिला ने 10 से 12 कुत्ते पाल रखे हैं, जिन्हें खुला छोड़ दिया जाता है. पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है. लोकल 18 से चमन देवी बताती हैं कि कुत्तों की वजह से हम 2 साल से बहुत परेशान हैं. पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने 10 से 12 कुत्ते पाल रखे हैं. तेजपाल के मुताबिक अगर कोई शिकायत लेकर जाता है तो उसे गाली देकर भगा दिया जाता है. कुत्तों ने हमारी भैंसों पर भी हमला किया है. गीता बताती हैं कि कुत्ते पालने वाली महिला ने धमकी दी है कि वह उनके बच्चे को किडनैप करवा देगी. जतिन कहते हैं कि तीन नकाबपोश लोगों ने मुझे रास्ते में रोककर धमकी दी कि अगर शिकायत की तो जान से मार देंगे.

फरीदाबाद. हरियाणा स्थित फरीदाबाद के साहूपुरा गांव में आवारा कुत्तों का आतंक लोगों के लिए लगातार परेशानी का कारण बना हुआ है. गांव के लोगों का कहना है कि पिछले करीब 2 साल से कुत्तों के डर से बच्चे घर से बाहर निकलने में भी घबराते हैं. हाल ही में ट्यूशन से घर लौट रही पांच साल की दो बहनों पर कुत्तों ने हमला कर दिया. दोनों बच्चियां डरकर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर भागने लगीं, लेकिन दो कुत्तों ने उन्हें आगे और पीछे से घेर लिया. एक बच्ची किसी तरह घर के रैंप पर चढ़कर बच पाई. कुत्तों के पंजे लगने से दोनों बहनें घायल हो गईं. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि कई कुत्ते एक महिला ने पाल रखे हैं और उन्हें खुला छोड़ दिया जाता है. लोगों का कहना है कि इन कुत्तों की वजह से बच्चों का खेलना और स्कूल या ट्यूशन से अकेले आना-जाना मुश्किल हो गया है.

शिकायत पर धमकी

लोकल 18 से साहूपुरा गांव की चमन देवी बताती हैं कि कुत्तों की वजह से हम 2 साल से बहुत परेशान हैं. पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने हर जाति के कुत्ते पाल रखे हैं. महिला इन कुत्तों को गली में छोड़ देती है. चमन देवी बताती हैं कि इन कुत्तों ने उनके पशुओं पर भी हमला किया है और भैंसों को भी नुकसान पहुंचाया है. बच्चों पर भी कुत्तों ने हमला किया है. उनका आरोप है कि उन्हें धमकी भी दी गई है. रितिका यादव बताती हैं कि पिछले 2 साल से कुत्तों का आतंक झेलना पड़ रहा है. यहां रहने वाली महिला ने करीब 10 से 12 कुत्ते पाल रखे हैं.

‘4 महीने पहले मेरी बेटी को भी काटा’

गीता बताती हैं कि कुत्ते पालने वाली महिला ने यहां आकर धमकी दी है. गीता का आरोप है कि महिला ने कहा कि वह उनके बच्चे को किडनैप करवा देगी. मेरे बच्चे ट्यूशन से घर लौट रहे थे, तभी उस पर हमला किया गया. गीता ने बताती है कि मैंने मामले की शिकायत कर दी है और प्रशासन की तरफ से कार्रवाई का भरोसा दिया गया है. वर्षा बताती हैं कि पिछले 2 साल से कुत्तों की वजह से मेरा परिवार परेशान है. बच्चे घर से बाहर निकलने में भी डरते हैं. स्कूल या ट्यूशन से लौटते समय कुत्ते बच्चों के पीछे दौड़ने लगते हैं. वर्षा ने बताती हैं कि करीब 4 महीने पहले मेरी बेटी को भी इसी महिला के कुत्ते ने काट लिया था. इसकी रिपोर्ट भी मेरे पास मौजूद है. वर्षा का आरोप है कि कुत्ते पालने वाली महिला खुलेआम धमकी देती है.

‘मुझे डंडे से मारा’

जतिन ने बताया कि मैं 12वीं कक्षा में पढ़ता हूं. कल ट्यूशन गया था. फरीदाबाद के तिगांव पुल के पास एंट्री वाले स्थान से करीब 100 से 150 मीटर आगे पहुंचने के बाद पीछे से एक गाड़ी आई. गाड़ी में तीन लोग थे और तीनों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे. जतिन ने बताया उन लोगों ने मुझे डंडे से मारा. हम दोनों भाई किसी तरह वहां से भागकर अपनी मौसी के घर पहुंचा. उन लोगों ने मुझे जाते समय धमकी भी दी कि अगर शिकायत की तो जान से मार देंगे. हितेश ने बताया कि कल हम दोनों भाई पर तिगांव पुल के पास हमला किया गया. गाड़ी में करीब तीन लोग थे और सभी ने अपना चेहरा पूरी तरह ढक रखा था. हितेश ने बताया कि दोनों भाई बाइक से जा रहे थे. घटना के बाद मैने अपना मेडिकल भी करवाया है.

तेजपाल बताते हैं कि पिछले 2 साल से लोग कुत्तों की वजह से काफी परेशान हैं. महिला ने कई कुत्ते पाल रखे हैं और ये कुत्ते बच्चों पर हमला करते हैं. अगर कोई शिकायत लेकर जाता है तो उसे गाली देकर भगा दिया जाता है. कुत्तों ने हमारी भैंसों पर भी हमला किया है.

रोहताश बताते हैं कि कुत्ते पालने वाली महिला एक एनजीओ में काम करती है. उद्यम सारंग कहते हैं कि इस गली में कुत्तों का इतना आतंक है कि कोई भी बच्चा बाहर निकलता है तो कुत्ते उस पर हमला कर देते हैं. सदर थाने के जांच अधिकारी अनिल ने बताया कि लोगों की शिकायत मिली है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. दूसरा पक्ष का बयान आने पर स्टोरी को अपडेट कर दिया जाएगा.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now