हरियाणा के बहादुरगढ़ युवक की हत्या, सरकारी स्कूल के कमरे में मिला शव, शाम को घर से निकला था नीरज, सुबह मिली लाश

On: September 17, 2026 2:35 AM
Follow Us:

Last Updated:

Bahadurgarh News: झज्जर के बहादुरगढ़ में धारदार हथियार से नीरज नामक युवक की हत्या कर दी गई. उसका शव बालौर गांव के सरकारी स्कूल के पास मिला. परिजनों ने गौरव और उसके साथियों पर हत्या का शक जताया है. पुलिस जांच कर रही है.

ख़बरें फटाफट

हरियाणा के बहादुरगढ़ युवक की हत्या, सरकारी स्कूल के कमरे में मिला शवZoom

के झज्जर के बहादुरगढ़ में धारदार हथियार से वार कर एक युवक की हत्या.

झज्जर.  हरियाणा के झज्जर के बहादुरगढ़ में धारदार हथियार से वार कर एक युवक की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. मृतक का शव बालौर गांव के सरकारी स्कूल के मुख्य प्रवेश गेट के पास स्थित प्याऊ के कमरे में मिला.

मृतक की पहचान सौलधा गांव निवासी नीरज के रूप में हुई है. उसके छाती और हाथ पर धारदार हथियार से वार के कई निशान मिले हैं. जिस सरकारी स्कूल में नीरज का शव मिला है, वह बहादुरगढ़ कोर्ट और लघु सचिवालय के पास स्थित है. नीरज गांव में खेती-बाड़ी का काम करता था.

बताया जा रहा है कि नीरज मंगलवार शाम को घर से निकला था. इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा. बुधवार सुबह पुलिस ने परिजनों को नीरज के शव मिलने की सूचना दी. सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे.

मृतक के भाई हकीकत दिल्ली की अदालत में काम करता है. उन्होंने गांव के ही गौरव और उसके साथियों पर हत्या का शक जताया है. परिजनों के अनुसार, नीरज का गौरव और उसके साथियों के साथ पहले झगड़ा हुआ था. इस दौरान गौरव के पैर में भी चोट लगने की बात सामने आई है. बताया गया है कि गौरव के पिता ने नीरज के घर पहुंचकर परिवार को झगड़े की सूचना दी थी.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. मामले में बहादुरगढ़ थाना प्रभारी सदर थाना एसएचओ मनोज कुमार ने कहा है कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now