दिल्ली-NCR में गैंग चलाने वाले दो बदमाशों का फरीदाबाद में पुलिस ने किया एनकाउंटर, दोनों के पैर में लगी गोली

On: September 17, 2026 4:37 AM
Follow Us:

Last Updated:

Faridabad Encounter: हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश सोनू और राहुल घायल हो गए. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उनके पैर में गोली लगी. दोनों दिल्ली-NCR में सक्रिय थे.पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी.अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

दिल्ली-NCR में गैंग चलाने वाले दो बदमाशों का फरीदाबाद में पुलिस एनकाउंटरZoom

पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश पिछले करीब दस वर्षों से दिल्ली-NCR क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय बताए जा रहे हैं.

फरीदाबाद. हरियाणा के  फरीदाबाद में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. एनकाउंटर के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी. घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी, हालांकि वह सुरक्षित बताया जा रहा है.

पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश पिछले करीब दस वर्षों से दिल्ली-NCR क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय बताए जा रहे हैं. आरोपियों के खिलाफ दिल्ली-NCR के अलग-अलग इलाकों में लूट और चोरी समेत दर्जनों मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है.

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी लंबे समय से अपना गैंग चला रहे थे और लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे. पुलिस को उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलने के बाद देर रात कार्रवाई की गई. इसी दौरान पुलिस टीम और बदमाशों का आमना-सामना हो गया. मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से करीब 5 से 6 राउंड फायरिंग होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें मौके पर काबू कर लिया गया.

घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड, उनके गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों और हाल में की गई वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है.

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों बदमाश हाल के दिनों में किन-किन आपराधिक वारदातों में शामिल रहे हैं. ऐसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि दिल्ली निवासी दोनों अपराधी सोनू व राहुल गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया.

उन्होंने बताया कि अपराध शाखा बीपीटीपी और अपराध शाखा सेक्टर-85 की संयुक्त टीमों की देर रात करीब तीन बजे मवई में नहर के पास अपराधियों से मुठभेड़ हुई.  सोनू और राहुल काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार थे. नहर के पास पुलिस टीम को देखकर उन्होंने बाइक मोड़ ली और भागने की कोशिश की. पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी.अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा के बहादुरगढ़ युवक की हत्या, सरकारी स्कूल के कमरे में मिला शव, शाम को घर से निकला था नीरज, सुबह मिली लाश

गुरुग्राम हिट एंड रन केस में बड़ा एक्शन, जांच के लिए SIT गठित, ACP महिला अपराध करेंगी नेतृत्व

पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिव्यांगजनों को खास तोहफा, मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर बांटेंगे इलेक्ट्रिक स्कूटी

‘सुबह 4 बजे से लगा था…खाली हाथ लौट रहा हूं’, फरीदाबाद से बिहार जाने वालों की टूट रही उम्मीद, ट्रेन टिकट की ऐसी मारामारी

अंबाला का ये मेला 125 साल पुराना, जानिए कब आएंगे हिंडोले, इस बार क्या होगा अलग?

हरियाणा में 1 अक्टूबर से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, Petrol Pump पर लगेंगे कैमरे