गुरुग्राम में बिना नंबर प्लेट वाली एसयूवी जब्त, 46 हजार रुपये के 6 चालान नहीं भरे

On: September 23, 2026 12:40 AM
Follow Us:

गुरुग्राम. गुरुग्राम यातायात पुलिस ने एक एसयूवी के खिलाफ जांच में कुल 46,500 रुपये के छह चालान लंबित होने का पता चलने के बाद सोमवार को वाहन को जब्त कर लिया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि वाहन कई यातायात नियमों का उल्लंघन कर परिचालित किया जा रहा था. उस पर नंबर प्लेट नहीं लगा था और उसमें अनिवार्य दस्तावेज भी नहीं थे तथा खिड़कियों के शीशे पर काले रंग की ‘फिल्म’ लगी हुई थी.

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, गुरुग्राम यातायात पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है. इस अभियान के तहत काफी समय से लंबित चालान का भुगतान नहीं करने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है.

नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान मेदांता क्षेत्र के अधिकारी ने अपनी टीम के साथ काले रंग की एक स्कॉर्पियो (एसयूवी) को रोका और चालक से जरूरी दस्तावेज दिखाने को कहा, जो वह नहीं दिखा सका.

अधिकारी ने कहा, “जांच में पता चला कि वाहन पर मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत छह चालान लंबित हैं, जिनमें कुल 46,500 रुपये का जुर्माना है.”

उन्होंने बताया कि वाहन पर नंबर प्लेट नहीं थी, अनिवार्य दस्तावेज भी नहीं थे और उसकी खिड़कियों के शीशे पर काले रंग की ‘फिल्म’ लगी हुई थी. उन्होंने बताया कि इसके बाद संबंधित प्रावधानों के तहत वाहन को जब्त कर लिया गया. गुरुग्राम यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित नंबर प्लेट लगवाने, वाहन के वैध दस्तावेज साथ रखने, अवैध काले शीशे का इस्तेमाल करने से बचने और लंबित चालान का समय पर भुगतान करने की अपील की है.

पहले भी आए थे दो केस

गौर रहे कि गुरुग्राम में पहले भी दो ऐसे मामले गुरुग्राम में सामने आए थे, जिसमें एक स्कूटी पर 10 लाख फाइन और चालान पेडिंग थे. साथ ही एक बाइक के 46 चालान पेडिंग थे और फाइन भी नहीं भरा गया था. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया था.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

‘भगवान! 1 बेटा ही बचा लो’, लोगों का नशा छुड़ा रहे फरीदाबाद के कर्मवीर, अपनाया ये तरीका

घर पर ताला लगा क्यों छोड़ा घर? 1952 से मुसीबतों में घिरा फरीदाबाद का दयालपुर, लोग बोले- कोई सुनवाई नहीं

success story | painting story | business| पेंटिंग की दुनिया में कैसे बढ़ सकते हैं आगे? अंबाला की मानसी से सीखिए हुनर, एक डिजाइन से कमाए 50 हजार रुपये

Good News: 7084 करोड़ का एक्‍सप्रेसवे, द‍िल्‍ली-NCR के 5 शहरों की मौज, कैसे ये सुपर कॉरिडोर जाम को करेगा तमाम

चंडीगढ़ में राजा डी किंग ने iPhone 17 बांटे, इस बार ऑनलाइन लगाया लंगर, जिसने पूरी की ये खास शर्त, उसे ही मिले

125 साल से चली आ रही परंपरा फिर जीवंत, अंबाला में पांच हिंडोलों के साथ शुरू हुआ वामन द्वादशी मेला