Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले से एक सनसनी खेज वारदात सामने आई है। हिसार के कैमरी रोड स्थित एक क्रिकेट ग्राउंड में रविवार रात मैच के दौरान हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
घायल युवक की हालत गंभीर
शव को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया और घायल को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दो लोगों पर की फायरिंग
कैमरी रोड पर स्काई हॉक्स नाम से एक क्रिकेट ग्राउंड है। रविवार रात को ग्राउंड में मैच खेला जा रहा था। मैच के समाप्त होते ही वहां बैठे कुछ लोगों ने हरिता निवासी नरेश और बयानाखेड़ा निवासी धर्मवीर पर फायरिंग कर दी।
युवक को मृत घोषित किया
गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को राजगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया। यहां चिकित्सकों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया। नरेश के पास कोर्ट की पार्किंग और कैंटीन का ठेका है।












