सरसों की फसल में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान, कृषि विशेषज्ञ ने बताया बचाव का तरीका

On: November 22, 2026 1:52 PM
Follow Us:

Last Updated:

Mustard Farming Tips: हर‍ियाणा के बदलते मौसम गेहूं और सरसों की फसलों पर असर डाल रहा है. दिन में गर्मी और सुबह-शाम ठंड का मौसम बना हुआ है. यह मौसम सरसों की फसल के लिए अनुकूल है, लेकिन इसी दौरान बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में किसान अपनी फसलों की देखभाल कैसे करें और किन बातों का ध्यान रखें, इसे लेकर भिवानी कृषि विज्ञान केंद्र की कृषि विशेषज्ञ डॉ. योगिता बाली ने किसानों को खास सलाह दी है.

सरसों की फसल में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान, जानें बचाव का तरीकाZoom

bhiwani news

भ‍िवानी: हर‍ियाणा के बदलते मौसम गेहूं और सरसों की फसलों पर असर डाल रहा है. दिन में गर्मी और सुबह-शाम ठंड का मौसम बना हुआ है. यह मौसम सरसों की फसल के लिए अनुकूल है, लेकिन इसी दौरान बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में किसान अपनी फसलों की देखभाल कैसे करें और किन बातों का ध्यान रखें, इसे लेकर भिवानी कृषि विज्ञान केंद्र की कृषि विशेषज्ञ डॉ. योगिता बाली ने किसानों को खास सलाह दी है. कृषि विशेषज्ञ डॉ. योगिता बाली ने बताया कि इस बार सरसों की फसल अच्छी उगी है, लेकिन, शुरुआती दौर में पेंटेड बग की समस्या सामने आई थी.

उनका कहना है क‍ि पौधों में सफेद पत्तियां निकल रही थी. जिसको लेकर किसानों की ओर से काफी शिकायतें आ रही थी. उन्होंने बताया कि इसका कारण हार्ड केमिकल का इस्तेमाल करना था. किसानों को इसके इलाज के बारे में भी जानकारी दे दी गई थी. अब खेतों का दौरा और मॉनिटरिंग करने पर फसल काफी अच्छी खड़ी हुई नजर आ रही है. बताया कि सरसों की फसल में अब पहला पानी लगाएं. अगर किसी किसान ने यूरिया की मात्रा नहीं डाली है, तो वह यूरिया डाल दें.

खेत में पानी खड़ा न हो

कृषि विशेषज्ञ के मुताब‍िक, ध्यान रखें कि खेत में पानी खड़ा न हो. केवल सिंचाई करनी है. इसके अलावा बीमारियों से बचाव के लिए भी फसल पर नजर रखें. अगर तना गलन की समस्या आ रही हो या तने के निचले हिस्से में सफेद रंग दिखाई दे, तो तुरंत कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क करें. उन्होंने बताया कि बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर 45 से 50 दिन और 65 से 70 दिन की अवस्था में 0.1 प्रतिशत कार्बेन्डाजिम का स्प्रे करके बचाव किया जा सकता है.

ऐसे म‍िलेगी जानकारी

उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र भिवानी की ओर से किसानों को समय-समय पर जरूरी जानकारी दी जाती रहेगी. चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की ओर से जारी एडवाइजरी भी फार्मर ग्रुप में भेजी जाती है. इसलिए ज्यादा से ज्यादा किसान कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क करें और अपना नाम दर्ज कराएं, ताकि उन्हें ग्रुप में जोड़कर खेती से जुड़ी जरूरी जानकारियां पहुंचाई जा सकें.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now