पलवल में 25 लाख से बनाई 30 फीट ऊंची कृष्ण-अर्जुन की प्रतिमा, देखते रह जाओगे कारीगरी

On: November 22, 2026 3:53 PM
Follow Us:

Last Updated:

Palwal ki local news : गीता का उपदेश देती भगवान कृष्ण की मूर्ति ने पलवल की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं. पलवल के आगरा चौक पर यह स्थान सालों से खाली पड़ा था. यह पलवल का सबसे ज्यादा व्यस्त चौराहा है. पलवल नगर परिषद के चेयरमैन डॉ. यशपाल ने लोकल 18 को बताया कि सरकार के सहयोग से इस मूर्ति का निर्माण कराया गया है. पलवल ब्रज में आता है, इसलिए गीता का उपदेश देते भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति बनवाई गई है. नगर परिषद की टेक्निकल टीम ने करीब 7 महीनों में 30 फीट ऊंची इस प्रतिमा को बनाया है. इसे बनाने के लिए दिल्ली, हरियाणा, बिहार और राजस्थान से मूर्तिकारों को बुलाया गया.

पलवल. हरियाणा के पलवल का आगरा चौक अब महर्षि दयानंद के नाम से जाना जाएगा. यहां गुरुग्राम और नोएडा की तर्ज पर बनी गीता का उपदेश देती श्री कृष्ण की मूर्ति ने पलवल की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं. पलवल नगर परिषद के चेयरमैन डॉ. यशपाल ने लोकल 18 को बताया कि पलवल के आगरा चौक पर यह स्थान सालों से खाली पड़ा था. यह पलवल का सबसे ज्यादा व्यस्ततम चौक है. सरकार की सहयोग से इस मूर्ति का निर्माण कराया गया है. पलवल ब्रज में आता है, इसलिए गीता का उपदेश देते भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति बनाई गई है. श्री कृष्ण की प्रतिमा लोगों को लुभा रही हैं. नगर परिषद की टेक्निकल टीम ने इसका डिजाइन तैयार किया. करीब सात महीनों में बनी यह मूर्ति अलौकिक गाथाओं का मंचन करती नजर आती है.

50 साल तक नहीं होगा टस से मस

डॉ. यशपाल ने बताया कि नगर परिषद की टेक्निकल टीम ने करीब 7 महीनों में 30 फीट ऊंची इस प्रतिमा को बनाया है. इसे बनाने के लिए दिल्ली, हरियाणा, बिहार और राजस्थान से मूर्तिकारों को बुलाया गया. सर्दी-गर्मी, बारिश और धूप से बचाव के लिए इस प्रतिमा को एफआरपी मेटेरियल से बनाया गया है, जिसकी मियाद 40 से 50 साल है. मूर्ति को करीब 25 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है. मूर्ति के आसपास हुए सौंदर्यकरण पर कुल लागत 1.2 करोड़ रुपये आई है.

अटल सेतु पर उकेरे महापुरुष

डॉ. डॉक्टर यशपाल ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति के अलावा एक सेतु भी बनाया गया है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की याद में इसे अटल सेतु का नाम दिया गया है. इस सेतु के पिलरों पर पेंटिंग के साथ सजाया गया है. पलवल शहर के बीचोंबीच इस सेतु पर देश के महापुरषों और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को स्थान दिया गया है. महापुरुषों के चित्रों को इस एलिवेटेड पुल के पिलरों और दीवारों पर बनाया गया है. सौंदर्यकरण के साथ-साथ युवा पीढ़ी को आगे कैसे बढ़ाया जाए, इसका भी प्रयास कलाकृतियों के जरिये किया गया है.
डॉ. यशपाल कहते हैं कि पलवल शहर में रात का नजारा अब मुंबई के सीलिंग जैसा नजर आता है. मूर्तियों और कलाकृतियों के रखरखाव के लिए आने वाले तीन वर्षों के लिए सरकार की ओर से व्यवस्था की गई है. इसमें आम लोगों का भी सहयोग मिल रहा है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now