गुरुग्रामः डेटिंग ऐप के जरिये हुस्न का जाल फेंकती थी MBA पास हसीना, फिर लाखों रुपये वसूलती थी, 90 लाख की वसूली में गिरफ्तार

On: October 6, 2026 2:51 PM
Follow Us:

Last Updated:

गुरुग्राम में डेटिंग ऐप के जरिए युवकों को फंसाकर झूठे रेप केस की धमकी देकर 90 लाख रुपये वसूलने वाली एमबीए पास महिला को पुलिस ने 50 हजार रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

ख़बरें फटाफट

गुरुग्रामः डेटिंग ऐप के जरिये हुस्न का जाल फेंकती थी MBA पास हसीना, गिरफ्तारZoom

एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने बताया किजांच के दौरान पुलिस को आरोपी महिला के बैंक खाते में बड़ी रकम होने की जानकारी मिली.

गुरुग्राम. हरियाणा के   गुरुग्राम में हुस्न का जाल बिछाकर एक एमबीए पास हसीना ब्लैकमेलिंग करती थी और फिर लाखों रुपये वसूल लेती थी. अब आरोपी महिला पर झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर करीब 90 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगा है और शिकायत के बाद सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने महिला को एक कॉफी हाउस में 50 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा. वहीं, आरोपी के बैंक खाते में करीब 95 लाख रुपये फ्रीज किए गए हैं.

दरअसल, सदर थाना पुलिस ने 24 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि महिला ने एक व्यक्ति को झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर करीब 90 लाख रुपये वसूल लिए. शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला शिकायतकर्ता से लगातार लाखों रुपये की मांग कर रही थी.

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि महिला कॉफी हाउस में 50 हजार रुपये लेने पहुंची है. पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए महिला को 50 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. आरोपी महिला MBA पास बताई जा रही है और सुशांत लोक इलाके की रहने वाली है.

एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने बताया किजांच के दौरान पुलिस को आरोपी महिला के बैंक खाते में बड़ी रकम होने की जानकारी मिली. पुलिस ने करीब 95 लाख रुपये बैंक खाते में फ्रीज कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ब्लैकमेलिंग के जरिए वसूली गई रकम और कितनी है. धमकी देकर पैसे वसूलने के इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी महिला सलाखों के पीछे पहुंच गई है. नवीन शर्मा ने बताया कि डेटिंग एप के जरिये महिला युवकों को फंसाती थी और मुलाकात करती थी. बाद में झूठे रेप केस का बहाना बनाकर पैसे ऐंठ लेती थी.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

परिवार विदेश में, मगर साहिल ने चुना भारत का साथ…. लाखों की नौकरी छोड़ अब कर रहें ये काम

PSEB Exam 2027: बोर्ड परीक्षा फॉर्म की तारीखें जारी, डेडलाइन चूकी तो होगी कार्रवाई

जावेद ने बनकर हिंदू महिला से की शादी, 6 महीने बाद खुला राज तो 3 बच्चों का बाप निकला, 12 साल पुरानी पहली बेगम ने भी काटा बवाल

9 साल की उम्र में मिला वो दर्द और 23 साल से न्याय का इंतजार, बिन टांगों-एक हाथ के एवरेस्ट बेस कैंप तक चढ़ाई करने वाले टिंकेश कौशिक की कहानी

‘मेरे से क्या दिक्कत है…खुल कर बता दें’, अपनी ही सांसद कुमारी सैलजा पर भड़के MLA गोकुल सेतिया, हरियाणा कांग्रेस की लड़ाई फिर सामने आई

गुरुग्राम में भोंडसी में जेल रोड पर दो गुटों में झड़प, STF सदस्यों पर गोलीबारी, कॉन्स्टेबल घायल