हरियाणा: पति ने प्रमोशन के लिए पत्नी पर ऑफिसर से संबंध बनाने का डाला दबाव, विरोध करने पर घर से निकाला

On: May 31, 2025 9:54 AM
Follow Us:
हरियाणा

यमुनानगर (हरियाणा), 31 मई 2025 – हरियाणा के यमुनानगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना, शारीरिक हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और यहां तक कि अनैतिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पति प्रमोशन के लिए उस पर अपने ऑफिसर से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता रहा। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया और उसके दोनों छोटे बच्चों को भी छीन लिया गया।

शादी के बाद शुरू हुई दहेज की मांग

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 9 दिसंबर 2020 को अरुण शर्मा के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में मायके वालों ने लगभग 6-7 लाख रुपये खर्च किए थे और सोने-चांदी के गहने भी दिए थे। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले उस पर कार लाने का दबाव डालने लगे और ताने मारना शुरू कर दिया।

पति की घिनौनी मांग: प्रमोशन के लिए पत्नी पर दबाव

महिला ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि उसका पति अरुण शर्मा प्रमोशन पाने के लिए उस पर अपने ऑफिस के सीनियर अमन के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे बेरहमी से पीटा गया और घर से निकाल दिया गया।

अश्लील हरकतें और बच्चों से भी किया अलग

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि हरशिव नामक शख्स ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं, लेकिन शिकायत करने पर उल्टा उसी को सजा मिली। 25 दिसंबर 2024 को एक बार फिर समझौते के बाद वह ससुराल लौटी थी, लेकिन वहां भी उसे फिर से दहेज के लिए पीटा गया। 3 जनवरी 2025को उसे घर से बाहर निकाल दिया गया और एक साल का बेटा व ढाई साल की बेटी उससे छीन लिए गए।

पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी

मामले की जांच कर रहीं SI मीना ने बताया कि आरोपी अरुण शर्मा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी जैसे संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल

Haryana Weather Update: हरियाणा-पंजाब में गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, तापमान सामान्य से 3°C तक ऊपर, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट

Haryana News: पानीपत में फायर सेफ्टी पर बड़ा खुलासा, 90% कोचिंग सेंटर, होटल और अस्पताल बिना NOC के संचालित

हरियाणा की बेटी प्रियंका चहल बनीं बीएआरसी में वैज्ञानिक अधिकारी, मेहनत से हासिल की बड़ी सफलता

हरियाणा सरकार का खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा, अब स्टेट गेम्स खिलाड़ियों को भी मिलेगा ग्रेडेशन

हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल और रोहतक में 925 इलेक्ट्रिक बसें चलेगी, ये है एक्शन प्लान