‘जिम जाने वाले लड़के लट्ठ लेकर जंतर-मंतर चलें’, CJP के विरोध में उतरा इन्फ्लुएंसर रिंकू यादव, बोला-कॉकरोचों का तेल निकाल दूंगा

On: October 7, 2026 5:13 PM
Follow Us:

Last Updated:

CJP Jantar Mantar Protest: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रिंकु यादव ने यूपी और हरियाणा के पहलवानों व युवाओं से 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर लट्ठ लेकर पहुंचने की अपील की है. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ आवाद बुलंद की है और कहा कि ये सारे देशद्रोही हैं.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

'लट्ठ लेकर जंतर-मंतर', CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट पर बोले इन्फ्लुएंसर रिकूं यादवZoom

हरियाणा के रहने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कुमुद यादव उर्फ रिंकु यादव ने अपील की है.

चंडीगढ़. उत्तर प्रदेश और हरियाणा के जितने भी पहलवान और जिम जाने वाले लड़के हैं, लट्ठ लेकर जंतर-मंतर चलें. देश बचाने का समय आ गया है. हरियाणा के रहने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कुमुद यादव उर्फ रिंकु यादव ने यह अपील की है. उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला है.

दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है. इस बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कुमुद यादव उर्फ रिंकू यादव सीजेपी के खिलाफ मुखर हो गए हैं.

जिम और फिटनेस पर वीडियो बनाने वाले कुमुद के इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर करीब साढ़े चार लाख फॉलोअर्स है. उन्होंने दो दिन दिन पहले एक वीडियो शेयर किया है.

अपने वीडियो में हाथ में डंडा लिए गाड़ी की सीट पर बैठे रिंकू कहते हैं कि यह भगत सिंह बनने का मौका है. देश बचाने का टाइम आ गया और ये कॉकरोच देश का माहौल खराब कर रहे हैं. पहले इन्होंने पेपर लीक का बहाना बनाकर आंदोलन किया और अब वोट चोरी के बहाने देश का माहौल खराब कर रहे हैं और आतंक मचाया हुआ है. पहले संसद में घुसने की कोशिश की थी, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए. अब वोट चोरी का बहाना मिल गया और गलत अफवाह फैला रहे हैं.


रिंकू कहता है कि वह भाजपा के सपोर्टर नहीं हैं. लेकिन अगर वोट चोरी से बंगाल में शांति हो सकती है तो पूरे देश में हो सकती है. 10 अक्टूबर को लोग मेरे साथ जंतर मंतर पहुंच जाएं और लठ लेकर आएं.

नेताओं से लेकर प्रकाश राज पर निशाना

वीडियो में रिंकू यादव सपा प्रमुख अखिलेश यादव, प्रकाश राज समेत अन्य लोगों पर भी निशाना साध रहे हैं. वह कहते हैं कि अगर कॉचरोच जनता पार्टी अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल का समर्थन नहीं लेते तो मैं भी इनके साथ खड़ा होता. लेकिन कॉकरोच जनता पार्टी ने नसीरुद्दीन शाह और प्रकाश राज का सहारा लिया और ये सारे देशद्रोही हैं. रिंकू ने एक और वीडियो में कहा, ’50 बालक 6-6 फुट के मेरे साथ खड़े हो गए ना,  तो कॉकरोचों को तेल निकाल दूंगा. पुलिस की जरूरत नहीं है.


लोगों ने कमेंट में क्या लिखा
रिंकू यादव की वीडियो पर लोग कमेंट कर रहे हैं. 36 हजार से अधिक लोगों ने उनकी वीडियो लाइक की है और करीब पांच हजार से अधिक कमेंट्स और शेयर मिले हैं. एक यूजर ने लिखा कि आ जाना जंतर मंतर पर तेरा इंतजार रहेगा. एक और यूजर ने कमेंट किया कि रिंकू यादव ऑनलाइन शेर है. इसे इग्नोर करो. इसी तरह काफी कमेंट उनके खिलाफ आए हैं.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें