Last Updated:
Haryana Weather Red Alert: उत्तर भारत में मौसम बदलने से पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में बारिश और बर्फबारी हुई है. मौसम विभाग ने हरियाणा के पांच जिलों में भारी बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी किया है.
भारतीय मौसम विभाग ने 15 अक्तूबर की दोपहर को अलर्ट जारी करते हुए प्रशासन को सर्तक रहने की अपील की है.
चंडीगढ़. उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है. सुबह सुबह इन तीनों राज्यों में बारिश और बर्फबारी हुई है. अब दोपहर करीब 1 बजे मौसम विभाग ने हरियाणा के पांच जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है और भारी बारिश और आंधी तूफान का अंदेशा जताया है. उधर, गुरुग्राम में बारिश शुरू हो गई है.






