Last Updated:
Sant Rampal News: हरियाणा के हिसार में बाबा रामपाल के आश्रम में फायरिंग का दावा किया गया है. आर के मीणा गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली. पुलिस ने अभी तक फायरिंग की पुष्टि नहीं की है.
हिसार पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि अभी तक नहीं की है.
हिसार. हरियाणा के हिसार में बाबा रामपाल के आश्रम में फायरिंग का दावा किया गया है. उत्तर भारत के गैंगस्टर आर के मीणा गैंग ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी ली. हालांकि, हिसार पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि अभी तक नहीं की है.
शूटर समाना ने वार्निंग देते हुए कहा कि राम राम सभी भाईयों. रामपाल हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ बोलता है और मजाक बनाता है. ऐसे में अगर बाबा ने सुधार नहीं किया तो उनके माथे पर सीधी गोली मारेंगे. जिस वीडियो में दावा किया जा रहा है, उसमें हालांकि गोली चलाते हुए कोई नहीं दिख रहा है. हालांकि, रात को सड़क का वीडियो बनाया गया है और फिर बाद में गोलियों की आवाज इसके ऑडियो में है.
शूटर समाना का दावा.
गौर रहे कि कुछ महीने पहले ही संत रामपाल जेल से बाहर आया था. हिसार के बरवाला आश्रम में 2016 में हिंसा के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था.











