Haryana News: हरियाणा में क्राइम ब्रांच को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। रायपुररानी में टांगरी नदी के पास शनिवार शाम क्राइम ब्रांच की टीम और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपियों के पांव में गोली लगी। वहीं, इस दौरान एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हो गया।
लूट, स्नैचिंग मामलों में वांछित
घायलों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक, पंचकूला में पिछले दिनों स्नैचिंग और लूट की कई वारदातें सामने आई थीं। इन वारदातों के संबंध में मिली सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार देर शाम रायपुररानी क्षेत्र में कार्रवाई की।
कांस्टेबल भी हुआ घायल
इस दौरान, टांगरी नदी के पास पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों के पांव में गोली लगी। वहीं, एक कांस्टेबल भी जख्मी हो गया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को हिरासत में लिया। घायल दोनों आरोपियों और पुलिसकर्मी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया।











