चूड़ों पर नाम और शादी की तारीख, करवा चौथ पर अंबाला में दिख रहा दुल्हनों का नया अंदाज

On: October 27, 2026 1:01 PM
Follow Us:

अंबाला: करवा चौथ की आहट के साथ ही अंबाला शहर की पुरानी मनियारी मार्केट में सुहाग के रंग चटख होने लगे हैं. बाजार में कहीं रंग-बिरंगी चूड़ियों की चमक महिलाओं को आकर्षित कर रही है, तो कहीं डिजाइनर कंगन, कलीरे और साज-श्रृंगार के सामान की दुकानों पर खरीदारों की चहल-पहल दिखाई दे रही है. दरअसल, करवा चौथ पर अपने सोलह श्रृंगार को खास बनाने के लिए सुहागिन महिलाएं खरीदारी कर रही हैं, वहीं नई दुल्हनें अपने ब्राइडल लुक को आकर्षक बनाने के लिए लेटेस्ट डिजाइन और कस्टमाइज्ड चूड़ों को पसंद कर रही हैं.

करवा चौथ पर मैचिंग चूड़ियों और नए डिजाइनों का क्रेज

दुकानदारों के अनुसार, इस बार पारंपरिक सामान के साथ फैशन और सोशल मीडिया से प्रभावित नए डिजाइनों का क्रेज भी देखने को मिल रहा है. बता दें कि करवा चौथ पर महिलाओं के बीच मैचिंग चूड़ियों का खास क्रेज रहता है. इस बार बाजार में जेली बैंगल्स, कश्मीरी बैंगल्स और पारदर्शी लुक वाली पानी कलर की चूड़ियां पसंद की जा रही हैं. जेली बैंगल्स 25 से 100 रुपये प्रति दर्जन तक उपलब्ध हैं, जबकि कश्मीरी बैंगल्स की कीमत 50 से 100 रुपये तक है. महिलाएं अपने सूट और साड़ी के रंग के हिसाब से चूड़ियां खरीद रही हैं, ताकि त्योहार पर उनका श्रृंगार और भी खूबसूरत नजर आए.

नाम और शादी की तारीख लिखवाकर बनवा रही हैं चूड़े

मनियारी मार्केट की व्यापारी हरमीत कौर ने लोकल18 से बातचीत में बताया कि इस बार चूड़ों में कई नए ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं. पारंपरिक चूड़ों के साथ कस्टमाइज्ड डिजाइन की मांग बढ़ रही है. दुल्हनें अपने चूड़ों पर नाम, फोटो और शादी की तारीख तक लिखवा रही हैं. अमेरिकन डायमंड, कश्मीरी, कुंदन और अलग-अलग कटिंग वाले डिजाइन भी पसंद किए जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर डिजाइन देखने के बाद कई ग्राहक उसी तरह के चूड़े बनवाने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं.

150 से 900 रुपये तक मिल रहे चूड़े, मेकअप किट की भी डिमांड

हरमीत कौर के अनुसार, बाजार में 150 रुपये से लेकर 900 रुपये तक के चूड़े उपलब्ध हैं. इसके अलावा महिलाएं करवा चौथ के लिए मेकअप किट, फेशियल किट, ब्लीच, खुशबूदार इत्र और सूट से मैचिंग एक्सेसरीज भी खरीद रही हैं. मेकअप किट की कीमत करीब 150 रुपये से शुरू होकर 2,500 रुपये तक है. उन्होंने बताया कि महिलाएं अब मेकअप प्रोडक्ट खरीदते समय अपनी त्वचा के अनुकूल सामान को भी प्राथमिकता दे रही हैं. इसके साथ ही नकली बालों के जूड़े और कश्मीरी परांदों की मांग भी देखने को मिल रही है.

नई दुल्हनों को पसंद आ रहे डिजाइनर कलीरे और जयपुरी ज्वेलरी

दुकानदार मनप्रीत सिंह ने लोकल18 को बताया कि शादी के बाद पहली बार करवा चौथ की खरीदारी करने वाली नई दुल्हनों में डिजाइनर कलीरों और जयपुरी ज्वेलरी का आकर्षण बढ़ा है. हिमाचली कौड़ियों, मखानों और मोतियों से तैयार कलीरे पसंद किए जा रहे हैं. बाजार में कश्मीरी और कुंदन डिजाइन वाले चूड़ों की भी मांग है. चूड़ों की विभिन्न वैरायटी करीब 250 रुपये से लेकर 6,000 रुपये तक उपलब्ध हैं.

लाल के साथ पिंक, पीच और मिंट ग्रीन रंगों की भी डिमांड

उन्होंने बताया कि ब्राइडल खरीदारी में अब केवल पारंपरिक लाल रंग तक सीमित रहने के बजाय दुल्हनें अपने लहंगे और पूरे लुक से मेल खाते रंग चुन रही हैं. मैजेंटा, हॉट पिंक, बेबी पिंक, पीच और मिंट ग्रीन जैसे रंगों के डिजाइन भी आकर्षित कर रहे हैं.

व्यापारियों के अनुसार, अंबाला की पुरानी मनियारी मार्केट में अलग-अलग बजट के अनुसार चूड़े, मेकअप और ब्राइडल एक्सेसरीज की वैरायटी उपलब्ध है. महिलाएं जहां करवा चौथ के लिए रोजमर्रा के श्रृंगार का सामान खरीद रही हैं, वहीं नई दुल्हनें अपनी शादी और त्योहार के लिए खास डिजाइन तलाश रही हैं. बदलते फैशन और सोशल मीडिया के प्रभाव से बाजार में पारंपरिक सामान के साथ नए ट्रेंड भी जगह बना रहे हैं. करवा चौथ के नजदीक आने के साथ मनियारी मार्केट में खरीदारी का यह उत्साह त्योहार की रौनक को और बढ़ा रहा है.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

टिकट कैंसिल किया, लेकिन खाते में नहीं आए पैसे? रेलवे से लेकर कोर्ट तक जानिए क्या है रास्ता

पानीपत हत्याकांडः दोस्त की हत्या का मास्टरमाइंड निकला साहिल, यूरोप जाना था सपना, डेढ़ घंटे तक तड़पता रहा राहुल, अमेरिका से हो चुका है डिपोर्ट

फरीदाबाद के सूरजकुंड दिवाली मेले में 20 किलो घड़ी की कीमत 25 हजार, आम की लकड़ी से तैयार, दीवार घड़ी बनी आकर्षण का केंद्र, जाने खासियत

जिस सिल्वर फॉयल में लपेटते हैं रोटी, उसी से बना डाली ऐसी पेंटिंग, देखते रह गए लोग

फरीदाबाद में परमिट के पैसों लेकर तौलिये से गला घोंटकर टैक्सी ड्राइवर की हत्या, दो घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

इस दिवाली घर खरीदने का है प्लान? क्या है मार्केट का हाल, 3बीएचके लग्जरी फ्लैट की कीमत कहां पहुंची, ये है अपडेट