Haryana News: हरियाणा के पानीपत में दर्दनाक हादसा! धागा फैक्टरी में आग से मजदूर की जिंदा जलकर मौत

On: October 28, 2026 6:33 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के पानीपत के किशनपुरा से सटे शिवनगर के इंडस्ट्री एरिया में मंगलवार तड़के एक धागा फैक्टरी में भीषण आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। श्मशान घाट के पीछे स्थित गुप्ता इंटरनेशनल फैक्टरी यूनिट 2 सीआरजी कॉटेक्स प्राइवेट लिमिटेड में आग की चपेट में आने से मजदूर रिशू की मौत हो गई, जबकि धनेश्वर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक के नाबालिग होने की आशंका है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

किशनपुरा थाना प्रभारी सुभाष के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब पौने चार बजे कंट्रोल रूम से फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दमकल विभाग व एंबुलेंस को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के समय कुछ कर्मचारी फैक्टरी में आराम कर रहे थे। आग लगने के बाद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

मशीन से चिंगारी निकलने की आशंका

प्रारंभिक पूछताछ में आशंका जताई जा रही है कि फैक्टरी में लगी मशीन से चिंगारी निकलने के कारण आग लगी। बिजली के शॉर्ट सर्किट को भी संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

दमकल अधिकारी गुरमेल सिंह के अनुसार, आग की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गई थीं। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि दूसरा घायल हो गया। विभाग की ओर से यह भी जांच की जाएगी कि फैक्टरी के पास अग्निशमन विभाग की एनओसी थी या नहीं और वहां आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम मौजूद नही था

पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र और अन्य तथ्यों की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। परिजनों की शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: भिवानी में आधी रात को आग का तांडव! मॉडर्न फर्नीचर गोदाम धधका, 6 घंटे तक चला रेस्क्यू

Haryana News: सड़क हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल को दिलाया उपचार

Haryana News: हरियाणा में भ्रष्टाचार पर सख्ती, रंगे हाथ पकड़े गए कर्मचारियों का होगा ट्रांसफर

हरियाणा के भिवानी में 7 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से सनसनी, 23 अक्टूबर से था लापता, जांच में पुलिस जुटी

Haryana News: सोनीपत में CIA टीम और टिल्लू ताजपुरिया गैंग के शूटर के बीच मुठभेड़, पुलिसकर्मी की छाती पर लगी गोली, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान

Haryana News: हरियाणा के सीएम सैनी का बड़ा ऐलान, हिसार में वाल्मीकि छात्रावास के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा