सोनीपत में डिवाइडर और खंभे से टकराई बाइक, 2 दोस्तों की मौत, मारुति कंपनी में मैनेजर थे विजय

On: November 2, 2026 8:51 PM
Follow Us:

Last Updated:

Sonipat Accident: सोनीपत में ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के पास तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर और खंभे से टकरा गई. हादसे में दो युवकों विजय और दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई. विजय मारुति कंपनी में मैनेजर की पोस्ट पर तैनात थे.

सोनीपत में डिवाइडर और खंभे से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौतZoom

सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत में दोस्त को हाईवे तक छोड़ने निकले दो युवकों की जिंदगी का सफर रास्ते में ही थम गया. ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के नजदीक रविवार देर रात उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर और फिर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार गांव सोहटी निवासी विजय (25) और उनके दोस्त दिनेश (26) की मौके पर ही मौत हो गई. एक साथ दो जवान बेटों की मौत ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं.

सोनीपत पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार गांव सोहटी निवासी सत्यवान ने बताया कि उनके भतीजे विजय (25) मानेसर स्थित मारुति कंपनी में नौकरी करते थे. रविवार रात को गांव के ही उसके दोस्त दिनेश (26) उन्हें बाइक पर हाईवे तक छोड़ने के लिए निकले थे. देर रात करीब एक बजे दोनों ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के नजदीक पहुंचे ही थे कि अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई.

बाइक पहले सड़क किनारे डिवाइडर से टकराई और फिर पास ही लगे खंभे से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही गांव और परिवारों में चीख-पुकार मच गया.

परिजनों को सौंपे शव

पुलिस प्रेस प्रवक्ता रवींद्र कुमार ने बताया कि कल देर रात सूचना मिली थी की बाइक सवार दो युवकों की हादसे में मौत हो गई है.बाइक सवार गांव सोहटी निवासी विजय (25) और उनके दोस्त दिनेश (26) की मौके पर ही मौत हो गई.पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल सोनीपत के शवगृह में भिजवाया, जहां पंचनामा कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

₹3407800000 की मंजूरी, 6-लेन के कॉरिडोर को मिली मंजूरी, गुरुग्राम के सोहना चौक पर फर्राटा भरेंगी गाड़ियां

दयालपुर से लढ़ौली तक…फरीदाबाद के इन गांवों में रेल लाइन बनी आफत, 15 दिनों में कटे कई पशु

Health Tips : मामूली चोट में टूट जाती है हड्डी? सर्दियों में इन सब्जियों को बनाएं डाइट का हिस्सा

मुंबई की कंपनी की पहली बार दिल्ली-एनसीआर में एंट्री, गुरुग्राम में 1200 करोड़ से बनाएगी फ्लैट्स, MGR से किया करार

‘लैंग्वेज सही रखो’, हरियाणा कांग्रेस के MLA और SHO में भिड़ंत, थाना प्रभारी बोला-बाहियात बात न करो, आफताब अहमद ने कहा-ज्यादा बनता है

भिवानी की शिक्षिका मनीषा संदिग्ध मौत की फिर होगी जांच, सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट खारिज, पिता बोले- दोबारा से न्याय की उम्मीद जगी