Last Updated:
Faridabad Crime News: फरिदाबाद में होटल के कमरे में पैसे के विवाद में महिला की हत्या की गई थी. उसे पहले खाना खिलाया गया और उसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. आरोपी ने फर्जी आईडी से होटल का कमरा लिया था.
faridabad news
फरीदाबाद: बल्लभगढ़ के चावला कॉलोनी स्थित एक होटल में पैसे के विवाद में महिला की हत्या की गई थी. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उससे पूछताछ की है. पुलसि पूछताछ में उसने बताया है कि महिला खर्चे के लिए पैसा मांग रही थी. इसी बात को लेकर विवाद हुआ था. वह गुस्से में आकर महिला की हत्या कर दिया. उसने पहले महिला को खाना खिलाया और फिर अपने हाथों से गला दबाया. फिर साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया.
होटल के कमरे में महिला का शव देखकर स्टाफ ने पुलिस को सूचना दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की. शव को कब्जें में लेकर पोस् टर्माटम के लिए अस्पताल भेजा. इसके बाद स्टाफ कर्मी से घटना की जानकारी लिया. जिसके बाद पुलस आरोपी के पीछे लगी थी. पुलिस के मुताबकि, चावला कॉलोनी स्थित होटल में 31 अक्टूबर को आरोपी और महिला ने कमरा लिया था. दोनों सुबह करीब 10 बजे होटल पहुंचे थे. दोपहर करीब 2 बजे आरोपी खाना लेने जाने की बात कहकर होटल से बाहर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा.
होटल संचालक ने पुलिस को सूचना दी
वहीं, रात करीब साढ़े 9 बजे होटल के सफाई कर्मचारी ने कमरे में जाकर देखा तो महिला मृत अवस्था में पड़ी मिली. इसके बाद होटल संचालक ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और हत्या का मामला दर्ज कर जांच अपराध शाखा DLF को सौंप दी. जांच के दौरान पुलिस ने 2 नवंबर को आरोपी शिव कुमार को गिरफ्तार कर लिया. शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और मृतका की पहचान करीब दो साल पहले हुई थी. दोनों सिकरी में एक ही बिल्डिंग में ऊपर-नीचे रहते थे.
महिला ने आरोपी से खर्चे के लिए मांगे थे पैसे
पुलिस के मुताबिक, होटल में महिला ने आरोपी से खर्चे के लिए पैसे मांगे थे. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने पहले हाथों से महिला का गला दबाया और फिर उसकी साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. इतना ही नहीं, होटल में कमरा लेने के दौरान उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए अपने गांव के एक अन्य व्यक्ति शेखर कुमार की आईडी का इस्तेमाल किया था. फिलहाल पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई करेगी.











