Last Updated:
हरियाणा के सोनीपत जिले के बहालगढ़ स्थित ऑर्किड्स द इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों के बीच खूनी खेल का मामला सामने आया है, जहां 11वीं कक्षा के बच्चों ने मिलकर अपने ही दोस्त की बुरी तरह से पिटाई कर दी, जिससे उसका सिर फट गया.
सोनीपत के स्कूल में 11वीं के छात्र की बुरी तरह से की गई पिटाई.
सोनीपतः हरियाणा के पंचकुला के बाद सोनीपत के स्कूल में खूनी वारदात सामने आई है. जैकेट से सिर ढककर सहपाठी को बेरहमी से पीट दिया. इससे बच्चे का सिर फट गया. बहालगढ़ स्थित ऑर्किड्स द इंटरनेशनल स्कूल में 11वीं के छात्र की पिटाई की गई है. उसके पांच सहपाठियों पर मिलकर मारपीट करने का आरोप है. खेल-खेल में जैकेट से सिर ढककर छात्र पर हमला किया गया. इससे छात्र के सिर में गंभीर चोट आई है. आनन-फानन में छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर पर टांके लगाने पड़े. सोनीपत सिविल अस्पताल में घायल छात्र का इलाज चल रहा है. परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. पीड़ित परिजन ने कहा कि घटना के समय क्लास रूम में टीचर नहीं थे. दूसरी तरफ स्कूल प्रशासन ने भी आरोपी छात्रों के खिलाफ एक्शन लेने हुए स्कूल प्रिंसिपल ने पांचों छात्रों को सस्पेंड कर दिया. घटना को लेकर प्रिंसिपल ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जाएगा. स्कूल प्रबंधन और स्कूल अनुशासनात्मक कमेटी आगे की कार्रवाई करेगी. छात्र के परिजनों ने बहालगढ़ थाना पुलिस को भी शिकायत दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
About the Author

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…











