हरियाणा में मोहब्बत में अंधी हुई महिला, दो बच्चों को छोड़ प्रेमी संग भागी, पति ने उठाया ये कदम

On: June 6, 2025 5:19 PM
Follow Us:
हरियाणा महिला फरारा

हरियाणा के जींद जिले के सफीदों कस्बे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने पति और दो मासूम बच्चों को छोड़कर कथित तौर पर प्रेमी संग फरार हो गई। पति ने सफीदों थाना पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के संबंध सहानपुर गांव के युवक सागर से थे। उसने कई बार अपनी पत्नी को समझाया लेकिन वह नहीं मानी। 3 जून की दोपहर करीब ढाई बजे उसकी पत्नी अचानक घर से लापता हो गई और अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।


दो छोटे बच्चों की जिम्मेदारी अकेले पिता पर

महिला के पीछे उसके दो छोटे बच्चे भी छूट गए हैं, जिनकी देखभाल अब उनके पिता अकेले कर रहे हैं। पति ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हरसंभव जगह तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।


पुलिस जांच में जुटी, संभावित ठिकानों पर दबिश

सफीदों थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस सागर के संभावित ठिकानों पर भी दबिश दे रही है। फिलहाल महिला का कुछ पता नहीं चल पाया है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now