हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग: CET की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठग रहे थे छात्रों को, महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, जानें कहां

On: June 6, 2025 5:45 PM
Follow Us:
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) रजिस्ट्रेशन के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पंचकूला साइबर पुलिस और डीसीपी सृष्टि गुप्ता की टीम ने इस मामले में एक महिला सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


तीन आरोपी यूपी से, दो हरियाणा से

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से तीन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, जबकि दो हरियाणा के कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने फर्जी वेबसाइट बनाकर CET रजिस्ट्रेशन के नाम पर छात्रों से पैसे वसूले।


77 छात्रों से की गई 22 हजार रुपये की ठगी

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि इस फर्जी वेबसाइट के माध्यम से अब तक 77 छात्रों से कुल 22,000 रुपये की ठगी की जा चुकी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर फैल रही 14 लाख रुपये की ठगी की खबरें गलत हैं।


QR कोड के ज़रिए कर रहे थे ठगी, बैंक खाते सील

आरोपियों ने छात्रों से पैसे QR कोड के माध्यम से ट्रांसफर कराए थे। पुलिस ने उन सभी बैंक खातों को सील कर दिया है जिनमें ये पैसे ट्रांसफर हुए थे। साथ ही, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तकनीकी टीम ने फर्जी वेबसाइट को बंद कर दिया है।


HSSC की टीम कर रही थी मॉनिटरिंग

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आयोग की एक टीम लगातार ऐसी फर्जी वेबसाइटों पर निगरानी रखती है। जैसे ही मामले की जानकारी मिली, तुरंत कार्रवाई करते हुए वेबसाइट को बंद कराया गया और पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पांचों आरोपियों को पकड़ा।


जांच में और भी खुलासों की संभावना

पुलिस का कहना है कि पूरे रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है, और जल्द ही अधिक खुलासे सामने आ सकते हैं। फिलहाल पांचों आरोपियों से पूछताछ चल रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

ओवरटाइम कराया तो कंपनी को देना होगा दोगुना पैसा, फरीदाबाद के वकील से जानिए अपना हक

108 पंचायतें आमंत्रित, 70 हलवाई और 4 एकड़ में टेंट, हरियाणा में BJP विधायक उमेद पातुवास की बेटी दीक्षा की शाही शादी, कौन हैं दूल्हा

Dharm Astha : ॐ सूर्याय नमः का करें जाप, गर्म कपड़े दान दें…वृश्चिक संक्रांति पर बदल सकती है किस्मत, ज्योतिषाचार्य से जानिए

सोनीपत के गोहाना में खौफनाक वारदात, ऑफिस के बाहर प्रॉपर्टी डीलर की गोलियों से भूनकर हत्या, बदमाशों ने दागीं 15 गोलियां

किराया ₹15, ₹25 और ₹35… गुरुग्राम में 71 इलेक्ट्रिक बसों की एंट्री से बदलेगा सफर, अब बिना जाम के पहुंचें मेट्रो

upsc success story, IAS Pari Bishnoi New House: कौन हैं IAS परी बिश्नोई? UPSC में हासिल की 30वीं रैंक, अब शाही अंदाज वाले नए घर की चर्चा