Haryana News: हरियाणा के 5 शहरों की बदलेगी तस्वीर, 9700 करोड़ से बनेंगे बाईपास और रिंग रोड

On: November 10, 2026 1:08 AM
Follow Us:

Haryana Bypass Projects: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश के पांच शहरों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए नए बाईपास और बाहरी रिंग रोड बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार, कुरुक्षेत्र-लाडवा, नारनौल, जींद और सोहना-पलवल बाईपास परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

इन परियोजनाओं पर करीब 9,700 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य शहरों के अंदर वाहनों का दबाव कम करना और दूसरे शहरों से आने-जाने वाले लोगों को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है।

पांच शहरों में विकसित होंगे बाईपास और रिंग रोड

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 12 सितंबर को चंडीगढ़ में आयोजित बैठक में प्रदेश के एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों और कस्बों के बाहर रिंग रोड तथा राष्ट्रीय राजमार्ग विकसित करने की योजना पर चर्चा की थी।

बैठक में केंद्र सरकार की नीति के अनुसार परियोजनाओं में राज्य की वित्तीय भागीदारी का मॉडल तैयार करने पर भी विचार किया गया। इसके लिए वित्त विभाग, लोक निर्माण विभाग और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों की तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।

दोस्तों से मिलने भिवानी आया था सुमित 6136 Also read: Haryana News: दोस्तों से मिलने भिवानी आया था सुमित, सड़क हादसे में गई 24 साल के युवक की जान

हिसार और कुरुक्षेत्र-लाडवा बाईपास की डीपीआर तैयार

हिसार में बनने वाले बाईपास को एनएच-52 के हिसार-राजगढ़ रोड से जोड़ने की योजना है। इसके अलावा इसे हिसार-दिल्ली रोड और हिसार-कैथल रोड से भी जोड़ा जाएगा। इससे शहर के अंदर वाहनों की आवाजाही का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

वहीं, कुरुक्षेत्र-लाडवा बाईपास की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है। इस परियोजना पर जल्द काम शुरू करने की योजना है।

नारनौल में 11 किलोमीटर और सोहना-पलवल में बनेगी 24 किलोमीटर सड़क

नारनौल में करीब 11 किलोमीटर लंबा सिटी बाईपास बनाया जाएगा। इसे राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-148बी से जोड़ा जाएगा।

जींद में एनएच-352 पर चार लेन की बाहरी रिंग रोड और बाईपास विकसित किया जाएगा। इससे शहर में भारी वाहनों और दूसरे राज्यों से आने-जाने वाले ट्रैफिक का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा सोहना-पलवल बाईपास को एनएच-919 से जोड़ने वाली सड़क का पुनर्निर्माण किया जाएगा। करीब 24 किलोमीटर लंबी इस सड़क को चार लेन का बनाया जाएगा। इसके लिए नए सिरे से डिजाइन तैयार किया जाएगा।

Khabar Fast News Designs Today 94 7520 Also read: Haryana Four Lane Road: हरियाणा में 555 करोड़ से बनेगी नई फोरलेन सड़क, बिलासपुर से कुलाना तक सफर होगा आसान

करनाल और अंबाला में भी रिंग रोड परियोजनाओं पर काम

हरियाणा में अन्य शहरों की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए भी सरकार कई परियोजनाओं पर काम कर रही है।

डीएनडी-फरीदाबाद-बल्लभगढ़ बाईपास को केएमपी लिंक के माध्यम से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ने की योजना है।

वहीं, करनाल रिंग रोड के लिए भूमि हिस्सेदारी की राशि जमा कराई जा चुकी है। अंबाला शहर और अंबाला कैंट को जोड़ने वाली रिंग रोड का निर्माण कार्य भी जारी है। सरकार का लक्ष्य इस परियोजना को जल्द पूरा करना है।

सिरसा और महेंद्रगढ़ की सड़कों को भी मिली मंजूरी

बैठक के दौरान सिरसा में सिविल स्टेशन रोड पर रेलवे अंडरपास बनाने सहित महेंद्रगढ़ क्षेत्र की कई सड़क परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई।

इन परियोजनाओं के पूरा होने से प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ-साथ शहरों में यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। सरकार का प्रयास है कि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Uttarakhand News: राज्य स्थापना दिवस पर CM धामी ने जारी की विकास पुस्तिका, सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा पेश

हरियाणा के अंबाला में दिवाली की रात होटल में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, पति-पत्नी समेत 3 लोगों की बची जान

Haryana Organic Farming Scheme: हरियाणा में किसानों को 5 साल तक 10 हजार प्रति एकड़ सब्सिडी, जैविक खाद पर 80% छूट

HSSC Exam Calendar 2026: हरियाणा में CET Group-D, CET Stage-2 और नई भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जल्द होगा जारी

Haryana Four Lane Road: हरियाणा में 555 करोड़ से बनेगी नई फोरलेन सड़क, बिलासपुर से कुलाना तक सफर होगा आसान

15 नवंबर से जनता कर सकेगी शहीद स्मारक का दीदार, पहले एक महीने तक प्रतिदिन 500 लोगों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश : अनिल विज