हरियाणा के अंबाला में अनिल विज का सख्त एक्शन, पटवारी पर गिरी गाज; होटल की जांच के दिए आदेश

On: November 12, 2026 11:23 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के अंबाला छावनी के PWD रेस्ट हाउस में आज कैबिनेट मंत्री अनिल विज का जनता दरबार लगा, जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान नगर परिषद और बिजली विभाग से जुड़ी शिकायतें ज्यादा सामने आईं। शिकायतें सुनते हुए विज ने पटवारी अनुज के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए, वहीं लाल कुर्ती बाजार में बने एक होटल की जांच कर कमी मिलने पर उसे सील करने के आदेश दिए। इसके अलावा विज ने गौशाला के विकास के लिए करीब चार लाख रुपये का चेक सौंपा। वहीं 1857 शहीदी स्मारक की बुकिंग कुछ ही घंटों में फुल होने की जानकारी देते हुए जल्द टिकट दरों और बुकिंग प्रक्रिया की नोटिफिकेशन जारी करने की बात कही।

PWD रेस्ट हाउस में लगे जनता दरबार में आज एक बार फिर मंत्री अनिल विज का सख्त अंदाज देखने को मिला। अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने नगर परिषद, बिजली विभाग और अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें मंत्री के सामने रखीं। शिकायतें सुनने के बाद विज ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। पटवारी अनुज के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए, जबकि लाल कुर्ती बाजार में बने एक होटल की शिकायत पर जांच के निर्देश देते हुए साफ कहा कि अगर नियमों की अनदेखी पाई जाती है तो होटल को तुरंत सील किया जाए।

वहीं, जनता दरबार के दौरान मंत्री अनिल विज ने गौशाला के विकास के लिए करीब चार लाख रुपये का चेक प्रधान को सौंपा। विज ने कहा कि प्रदेश सरकार गौशालाओं की बेहतरी के लिए लगातार काम कर रही है और हर साल करोड़ों रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि गौशालाओं में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

इसके अलावा अंबाला में 1857 की क्रांति पर आधारित शहीदी स्मारक को लेकर भी मंत्री अनिल विज ने जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि स्मारक में भ्रमण के लिए एक महीने की बुकिंग शुरू होते ही महज कुछ घंटों में सभी स्लॉट बुक हो गए। अब जल्द ही टिकट की दरों और ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिसके बाद आम लोग टिकट बुक कर स्मारक का भ्रमण कर सकेंगे।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

बिना सेफ्टी किट टैंक में उतारे 3 मजदूर, दम घुटने से मौत; गुरुग्राम फैक्ट्री मैनेजमेंट पर केस दर्ज

Haryana News: हरियाणा के इंद्री कोर्ट के सामने दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से टेंपो चालक की मौत

Haryana News: दिल्ली से सटे हरियाणा के इन इलाकों में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू, 4 FIR दर्ज

Haryana News: हरियाणा में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, टेंडर प्रक्रिया के लिए अलग कॉरपोरेशन बनाने की तैयारी, CM सैनी का निर्देश

Haryana News: हरियाणा में SC/ST मामलों पर CM सैनी सख्त, 5 शहरों में बनेंगे स्पेशल कोर्ट; 60 दिन में 100% चार्जशीट दाखिल करने के दिए निर्देश

हरियाणा के भिवानी में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से उजड़ा परिवार; पत्नी की मौत, पति हिसार रेफर